MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Business
  • Money News
  • सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले दुनिया के टॉप-5 अमीरों की लिस्ट: ट्वीटर के मालिक एलन मस्क का नाम तो गिनीज बुक में हुआ दर्ज

सबसे अधिक दौलत गंवाने वाले दुनिया के टॉप-5 अमीरों की लिस्ट: ट्वीटर के मालिक एलन मस्क का नाम तो गिनीज बुक में हुआ दर्ज

GLobal rich list 2023: अमीरों की वैश्विक सूची का 20 एडिशन Hurun ने जारी किया है। सूची में उन वैश्विक अमीरों के भी नाम हैं जिन्होंने बीते साल काफी संपत्तियां गंवाई है। हालांकि, हिडेनबर्ग रिपोर्ट के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी इस साल धड़ाम हुए हैं।

Dheerendra Gopal | Published : Mar 22 2023, 09:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : Getty

वैश्विक अमीरों में बीते साल खरबों की संपत्ति गंवाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस हैं। कभी दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे अमेजन के फाउंडर सीईओ जेफ बेजोस ने पद छोड़ दिया है। इस्तीफा के बाद वह लगातार अपनी दौलत गंवा रहे हैं। साल 2022 में संपत्ति में 70 अरब डॉलर की शुद्ध हानि के साथ वह सूची में सबसे टॉप पर हैं। उनकी मौजूदा संपत्ति 118 अरब डॉलर आंकी गई है।

25
Asianet Image
Image Credit : Getty

एलन मस्क ने साल 2022 में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवाई है। मस्क ने इस नुकसान से एक विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। मस्क ने 200 बिलियन डॉलर गंवाने के बाद पूरे जीवनकाल में सबसे अधिक संपत्ति गंवाने वाले व्यक्ति बनने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया है। ट्विटर, टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक के मालिक संपत्ति गंवाने वाले अरबपतियों में दूसरे नंबर पर हैं। पिछले साल उन्हें 48 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। अभी उनके पास 157 अरब डॉलर की संपत्ति है।

35
Asianet Image
Image Credit : our own

गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन दौलत गंवाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। साल 2022 में सर्गेई ब्रिन ने 44 अरब डॉलर गंवाई थी। फिलहाल उनके पास 72 अरब डॉलर की संपत्ति आंकी गई है।

45
Asianet Image
Image Credit : our own

Google के एक अन्य सह-संस्थापक लैरी पेज भी दौलत गंवाने वालों की लिस्ट में टॉप-5 में ही हैं। लैरी पेज ने बीते साल 2022 में करीब 41 अरब डॉलर से अधिक खोया। वह लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं।

55
Asianet Image
Image Credit : our own

दौलत गंवाने वाले दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप-5 में जेफ बेजोस की पूर्व पत्नी भी हैं। जेफ की पूर्व पत्नी मकेंजी स्कॉट ने बीते साल 2022 में 35 बिलियन डॉलर संपत्ति गंवाई है। वह धन गंवाने वाली लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। जेफ बेजोस से मकेंजी स्कॉट का तलाक 2021 में हो गया था।

Dheerendra Gopal
About the Author
Dheerendra Gopal
धीरेंद्र गोपाल 2007 से पत्रकारिता कर रहे हैं। अमर उजाला से शुरू करने के बाद हिंदुस्तान टाइम्स और राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टिंग हेड व ब्यूरोचीफ सहित विभिन्न पदों पर रहे। राजनीतिक रिपोर्टिंग, क्राइम व एजुकेशन बीट के अलावा स्पेशल कैंपेन, ग्राउंड रिपोर्टिंग व पॉलिटिकल इंटरव्यू का अनुभव व विशेष रूचि है। डिजिटल मीडिया, प्रिंट और टीवी तीनों फार्मेट में काम करने का डेढ़ दशक का अनुभव। एशियानेट में वर्तमान में EOD देखते हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories