सार
एक पेनी स्टॉक ने 5 सालों में निवेशकों को मालामाल कर दिया है। ₹8 का शेयर एक समय 1,000 रुपए के पार पहुंच चुके हैं। हालांकि, अभी इसमें गिरावट चल रही है। 6 दिसंबर को भी शेयर 5% तक गिरा है।
बिजनेस डेस्क : शेयर बाजार (Stock Market) गुरुवार, 6 फरवरी को एक बार फिर सुस्त चाल चल रहा है। कई स्टॉक्स की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। एक मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stocks) तो बुरी तरह लड़खड़ा गया है। कुछ ही सालों में निवेशकों को करोड़पति (Crorepati) बनाने वाले इस शेयर में एक ही दिन में 5% तक की गिरावट आई है। यह शेयर है शराब बनाने वाली कंपनी पिक्कैडिली एग्रो का शेयर (Piccadily Agro Industries Ltd) का। पांच साल पहले इसमें महज एक लाख रुपए का निवेश करने वालों की रकम अब तक बढ़कर करीब 1 करोड़ रुपए हो गई है।
बेस्ट व्हिस्की बनाने वाली कंपनी का बेस्ट शेयर
पिक्कैडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है, जिसकी शुरुआत साल 1994 में हुई। यह शराब बनाने का काम करती है। इसकी सिंगल मॉल्ट व्हिस्की Indri एक नहीं कई बार बेस्ट का अवॉर्ड जीत चुकी है। इंद्री सिंगल मॉल्ट इंडियन व्हिस्की (Indri Single Malt Indian Whisky) को साल 2023 और साल 2024 में 'व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड' अवार्ड्स मिल चुका है। जिसका असर इसके शेयरों पर भी देखने को मिला।
8 रुपए के शेयर का धमाल
6 दिसंबर को पिक्कैडिली एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर (Piccadily Agro Industries Share Price) 5% की गिरावट के साथ 745.15 रुपए पर कारोबार कर रहा है। 5 साल पहले 24 जनवरी, 2020 को इस शेयर की कीमत महज 8.58 रुपए थी, जो कुछ दिन पहले ही बढ़कर 788.60 रुपए तक पहुंच चुका है। इस दौरान इस पेनी स्टॉक (Penny Stock) ने कमाल का रिटर्न दिया है।
Crorepati Stock : ₹100 से सस्ते शेयर ने बनाया करोड़पति, सिर्फ 10 साल में
तूफानी तेजी से आगे बढ़ा है पेनी स्टॉक
पिक्कैडिली एग्रो इंडस्ट्रीज के शेयर के रिटर्न की बात करें तो 8 रुपए से आगे चलकर इस शेयर ने बड़ी धीमी रफ्तार पकड़ी। जनवरी 2023 में इसकी कीमत 40 रुपए के आसपास थी। लेकिन 25 अगस्त 2023 तक 100 रुपए के पार निकल गया। 25 जनवरी, 2024 को शेयर का भाव 292.20 रुपए हो गया। दिसंबर 2024 में 1,019.90 रुपए के हाई लेवल पर पहुंच गया। हालांकि, इस साल 2025 की शुरुआत से इसमें गिरावट बनी हुई है।
5 साल में करोड़पति पिक्कैडिली एग्रो का शेयर
8 रुपए से 788 रुपए के पार तक जा चुका है। इस हिसाब से निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न मिला है। इसी भाव के हिसाब से निवेशकों को 9091% से ज्यादा का रिटर्न मिला है। मतलब अगर किसी ने 24 जनवरी, 2020 को इस कंपनी के शेयरों में सिर्फ 1 लाख रुपए का इन्वेस्ट किया होता और उसे अब तक होल्ड रखा होगा तो उसकी रकम की वैल्यू 91.91 लाख रुपए हो गई होती। वहीं अगर इसके हाई लेवल 1,019.90 रुपए पर अगर किसी ने इसे सेल किया होता तो उसके निवेश की वैल्यू 1 करोड़ रुपए से भी कहीं ज्यादा हो गई होती।
नोट- किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें
मल्टीबैगर का उस्ताद! चंद महीनों में लाख रुपए के बनाए 2.56 करोड़
वाह, वाह! क्या मल्टीबैगर स्टॉक है, ₹1 लाख को बनाया 4 Cr, सिर्फ 5 साल में