सार

बजट 2025 में नई टैक्स व्यवस्था से मध्यम वर्ग को बड़ी राहत। आयकर स्लैब में बदलाव से टैक्स में कितनी कमी आएगी, जानें सभी सवालों के जवाब।

Budget 2025 New Tax regime Vs Old Tax regime FAQs: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार आठवीं बार बजट पेश किया। निर्मला सीतारमण ने 2025 के बजट में मध्यम आय वर्ग और वेतनभोगी टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत का ऐलान करते हुए टैक्स स्लैब में छूट दी है। बजट 2025 में नई टैक्स व्यवस्था के तहत आयकर स्लैब को संशोधित किया गया है जिससे टैक्सपेयर्स के मन में यह सवाल उठ रहा है कि उन्हें कितना लाभ मिलेगा। क्या पुरानी टैक्स व्यवस्था से अधिक राहत देने वाली नई व्यवस्था होगी। लोगों के जेहन में उठ रहे प्रमुख सवालों (FAQs) के आधार पर जानते हैं नई कर प्रणाली के बारे में:

1. नई कर व्यवस्था में आयकर स्लैब क्या होंगे?

बजट 2025 में नई Tax व्यवस्था के तहत Tax Slab इस प्रकार होंगे:

  • ₹4 लाख तक – कोई कर नहीं
  • ₹4-8 लाख – 5%
  • ₹8-12 लाख – 10%
  • ₹12-16 लाख – 15%
  • ₹16-20 लाख – 20%
  • ₹20-24 लाख – 25%
  • ₹24 लाख से अधिक – 30%

2. टैक्स स्लैब में क्या बदलाव किए गए हैं?

  • शून्य टैक्स सीमा ₹3 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख कर दी गई है।
  • 5% टैक्स दर अब ₹3-7 लाख के बजाय ₹4-8 लाख तक लागू होगी।
  • 10% टैक्स पहले ₹7-10 लाख की आय पर था, अब इसे ₹8-12 लाख कर दिया गया है।
  • 30% टैक्स rate, जो पहले ₹15 लाख से अधिक income पर थी, अब इसे ₹16-24 लाख तक के लिए अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है।

3. ₹12 लाख तक की आय टैक्स फ्री कैसे होगी?

  • budget document के अनुसार, सरकार ₹12 लाख तक की आय पर छूट प्रदान करेगी।
  • वेतनभोगियों के लिए यह सीमा ₹12.75 लाख होगी क्योंकि ₹75,000 का स्टैंडर्ड डिडक्शन भी इसमें शामिल किया गया है।
  • सरकार ₹8 लाख की आय पर ₹10,000 की छूट और ₹12 लाख की आय पर ₹80,000 की छूट प्रदान करेगी।

4. यदि वेतन ₹16 लाख हो, तो टैक्स कैसे कैलकुलेट होगा?

  • ₹4 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं।
  • ₹4-8 लाख पर 5% टैक्स – ₹20,000
  • ₹8-12 लाख पर 10% टैक्स – ₹40,000
  • ₹12-16 लाख पर 15% टैक्स – ₹60,000
  • कुल टैक्स = ₹1,20,000
  • पुरानी व्यवस्था से ₹50,000 कम टैक्स देना होगा।

5. यदि वेतन ₹50 लाख हो तो क्या फायदा मिलेगा?

  • नई टैक्स rates के कारण ₹50 लाख की आय पर करदाताओं को ₹1,10,000 की छूट मिलेगी।
  • अब ₹50 लाख पर टैक्स ₹10,80,000 देना होगा, जो पहले के मुकाबले कम है।
  • इसका उद्देश्य मध्यम वर्ग की क्रय शक्ति बढ़ाना और उच्च आय वर्ग को भी आंशिक राहत देना है।

6. पुरानी टैक्स व्यवस्था का क्या होगा?

  • नई टैक्स व्यवस्था सरकार द्वारा प्रमोट की जा रही है, जिससे टैक्स छूट और कटौती की जटिलताओं से बचा जा सके।
  • बजट दस्तावेज में पुरानी कर व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया, यानी पुरानी दरें यथावत रहेंगी।

7. क्या पुरानी टैक्स व्यवस्था से नई व्यवस्था में स्विच करना चाहिए?

  • यह निर्णय व्यक्तिगत वित्तीय प्रोफ़ाइल और कटौतियों पर निर्भर करेगा।
  • यदि आय ₹16 लाख है और ₹4 लाख की छूट ली जाती है तो टैक्सेबल आय ₹12 लाख होगी।
  • पुरानी व्यवस्था में ₹1,77,500 कर देना पड़ता, जबकि नई व्यवस्था में ₹1,20,000 ही देना होगा।
  • विशेषज्ञों का कहना है कि जो करदाता छूट का अधिक लाभ नहीं उठा सकते, उनके लिए नई व्यवस्था फायदेमंद होगी।

यह भी पढ़ें:

India Budget 2025: पीएम मोदी बोले- नागरिकों की जेब भरेगा यह बजट