Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Business
  • Money News
  • Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद बिखरा बोइंग का शेयर, 1 झटके में अर्श से फर्श पर

Air India Plane Crash: विमान हादसे के बाद बिखरा बोइंग का शेयर, 1 झटके में अर्श से फर्श पर

Air india plane crashes ahmedabad: अहमदाबाद में गुरुवार 12 जून को एयर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 240 लोगों के मरने की खबर है। ये प्लेन अमेरिका की बोइंग कंपनी ने बनाया था। प्लेन क्रैश की खबर आते ही बोइंग का शेयर 7% टूट गया।

Ganesh Mishra | Updated : Jun 12 2025, 08:30 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बिखरे Boing कंपनी के शेयर
Image Credit : Wikipedia

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद बिखरे Boing कंपनी के शेयर

अहमदाबाद में एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 के क्रैश होने की खबर के बाद प्री-मार्केट सेशन में बोइंग कंपनी का शेयर 7% तक टूट गया। ये वही कंपनी है, जो विमान बनाती है।

27
NYSE में 7% तक टूटे बोइंग कंपनी के स्टॉक
Image Credit : Gemini

NYSE में 7% तक टूटे बोइंग कंपनी के स्टॉक

न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज के प्री-ओपन मार्केट सेशन में बोइंग कंपनी का स्टॉक शुरुआती दौर में 6.54% की गिरावट के साथ 200 डॉलर पर है। बुधवार यानी 11 जून को शेयर 214 डॉलर पर बंद हुआ था।

37
एक दिन पहले अपने 52 वीक हाई के करीब था बोइंग का स्टॉक
Image Credit : Gemini

एक दिन पहले अपने 52 वीक हाई के करीब था बोइंग का स्टॉक

बोइंग का शेयर 11 जून को अपने 52 वीक हाइएस्ट लेवल 218.80 डॉलर प्रति शेयर से थोड़ा ही नीचे था। वहीं, कंपनी का कुल मार्केट कैप करीब 161.36 अरब डॉलर था।

47
पैसेंजर विमान के अलावा और क्या बनाती है बोइंग कंपनी
Image Credit : DCStudio@freepik

पैसेंजर विमान के अलावा और क्या बनाती है बोइंग कंपनी

अमेरिकी विमान मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी बोइंग यात्री विमानों के अलावा रोटरक्रॉफ्ट, सैटेलाइट और मिसाइलों की डिजाइन बनाने का काम करती है।

57
अमेरिका के वर्जीनिया में है बोइंग कंपनी का हेडक्वार्टर
Image Credit : X-twitter

अमेरिका के वर्जीनिया में है बोइंग कंपनी का हेडक्वार्टर

Boieng विमान कंपनी का हेडक्वार्टर पहले शिकागो में था, लेकिन अब इसका मुख्यालय वर्जीनिया के अर्लिग्टंन काउंटी में स्थित है।

67
अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए निकला था विमान
Image Credit : X-twitter

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए निकला था विमान

बता दें कि एयर इंडिया का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट पर लैंड करनेवाला था, लेकिन उड़ान भरने के 2 मिनट में ही ये अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में क्रैश हो गया।

77
हादसे में 242 लोगों में सिर्फ 1 यात्री के बचने की खबर
Image Credit : Asianet News

हादसे में 242 लोगों में सिर्फ 1 यात्री के बचने की खबर

एयर इंडिया की फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इसके अलावा इसमें 12 क्रू मेंबर्स भी थे। हादसे में सिर्फ 1 नागरिक रमेश कुमार विश्वास के बचने की खबर आ रही है, जो विमान की 11D नंबर की सीट पर सवार थे।

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा, 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद है। उन्हें राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का 16 साल का अनुभव है। Read More...
एयर इंडिया क्रैश
प्लेन क्रैश
 
Recommended Stories
Top Stories