MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • 1764 Cr का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये छुटकू शेयर, हो गई बल्ले-बल्ले

1764 Cr का ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना ये छुटकू शेयर, हो गई बल्ले-बल्ले

BMW Industries Stock Price: सोमवार 5 मई को शेयर बाजार में बढ़त के साथ ही कुछ शेयरों में इतनी तेजी दिखी कि अपर सर्किट लग गया। इन्हीं में से एक स्टॉक है BMW Industries का। इस शेयर को 1764 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है।

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : May 05 2025, 08:50 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
BMW Industries का शेयर बना रॉकेट
Image Credit : Gemini

BMW Industries का शेयर बना रॉकेट

Iron and Steel सेक्टर की कंपनी BMW Industries को Tata ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील से करीब 1764 करोड़ का ऑर्डर मिला है। इस खबर के बाद तो बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज का स्टॉक रुका ही नहीं।

27
छुटकू कंपनी का शेयर खरीदने टूट पड़े लोग
Image Credit : ChatGPT

छुटकू कंपनी का शेयर खरीदने टूट पड़े लोग

एक स्मॉलकैप कंपनी को टाटा ग्रुप से मिले इतने बड़े ऑर्डर ने तो जैसे BMW Industries के स्टॉक में जान फूंक दी। लोग इसका शेयर खरीदने के लिए टूट पड़े, जिसके बाद इसमें 20% का अपर सर्किट लग गया।

Related Articles

Related image1
14% उछला केबल कंपनी का शेयर, इन 10 Stock ने भी छाप दिए पैसे
Related image2
Top 10: रो रहे इन शेयरों में पैसा लगाने वाले, कहीं आप तो नहीं फंसे!
37
17% तेजी के साथ बंद हुआ BMW इंडस्ट्रीज का शेयर
Image Credit : ChatGPT

17% तेजी के साथ बंद हुआ BMW इंडस्ट्रीज का शेयर

अपर सर्किट लगते ही BMW Industries का शेयर 55.28 रुपए के लेवल तक पहुंच गया। हालांकि, बाद में ये इससे थोड़ा नीचे यानी 17% तेजी के साथ 53.92 रुपए पर क्लोज हुआ।

47
जानें कब तक पूरा करना है ऑर्डर
Image Credit : freepik

जानें कब तक पूरा करना है ऑर्डर

BMW इंडस्ट्रीज की ओर से बताया गया कि उसे TATA Steel की तरफ से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है। ये ऑर्डर टाटा के जमशेदपुर प्लांट में कॉइल्स की प्रोसेसिंग और कन्वर्जन से संबंधित है। BMW को ये ऑर्डर अगले 4 साल यानी 31 मार्च 2029 तक पूरा करना है।

57
जितना कंपनी की मार्केट वैल्यू, उससे बड़ा ऑर्डर
Image Credit : freepik

जितना कंपनी की मार्केट वैल्यू, उससे बड़ा ऑर्डर

BMW इंडस्ट्रीज जैसी छुटकू कंपनी को टाटा स्टील से मिले इस ठेके का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि कंपनी का कुल मार्केट कैप 1213 करोड़ है, जबकि ऑर्डर 1764 करोड़ रुपए का है।

67
BMW इंडस्ट्रीज का 52 वीक हाई-लो
Image Credit : freepik

BMW इंडस्ट्रीज का 52 वीक हाई-लो

BMW इंडस्ट्रीज का 52 वीक हाइएस्ट लेवल 79 रुपए का है, जबकि 52 हफ्तो का लोएस्ट लेवल 39 रुपए का है। कंपनी के शेयर की फेसवैल्यू 1 रुपए है।

77
क्या करती है BMW?
Image Credit : freepik@federcap

क्या करती है BMW?

BMW का हेडऑफिस कोलकाता में है। आयरन-स्टील सेक्टर की ये कंपनी स्टील स्ट्रक्चर्स, ट्यूबलर पोल्स और ट्रांसमिशन टावर्स की मैन्यूफैक्चरिंग का काम करती है। साथ ही कंपनी इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विस भी प्रोवाइड कराती है।

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved