November 2025 Bank Holidays: अक्टूबर के बाद नवंबर में एक बार फिर बैंकों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। शनिवार-रविवार के अलावा अलग-अलग राज्यों में खास मौकों पर बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस चालू रहेंगी।
Bank Holidays List November 2025: अक्टूबर 2025 में दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के चलते बैंक बंद रहे। अब नवंबर आने वाला है और इस महीने भी अलग-अलग राज्यों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। बैंक बाजार के अनुसार, अगले महीने अलग-अलग शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप नवंबर 2025 में अपने बैंकिंग काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस आर्टिकल में जानिए अगले महीने बैंक कितने दिन बंद रहेंगे...
1 नवंबर 2025
1 नवंबर, शनिवार को कई राज्यों में अलग-अलग अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। मणिपुर में कुट, पुडुचेरी में पुडुचेरी मुक्ति दिवस (Puducherry Liberation Day), हरियाणा में 'प्रदेश दिवस' और कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव (Kannada Rajyothsava) के चलते बैंक बंद रहेंगे।
2 नवंबर 2025
2 नवंबर रविवार होने से देशभर में बैंकों में वीकली ऑफ रहेगा।
5 नवंबर 2025
बुधवार, 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा (Karthika Purnima) के चलते ओडिशा और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। साथ ही, गुरु नानक जयंती (Guru Nanak Jayanti) के मौके पर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ध्यान दें कि कुछ राज्यों में यह छुट्टी लागू नहीं होगी, जैसे आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, कर्नाटक, केरल, मणिपुर, मेघालय, ओडिशा, पुडुचेरी, सिक्किम, तमिलनाडु और त्रिपुरा।
7 नवंबर 2025
शुक्रवार, 7 नवंबर को मेघालय में वंगाला महोत्सव (Wangala Festival) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
8 नवंबर 2025
शनिवार, 8 नवंबर को कर्नाटक में कनकदास जयंती (Kanakadasa Jayanti) के साथ-साथ देश भर में दूसरी शनिवार के चलते बैंक बंद रहेंगे।
9 नवंबर, 2025
रविवार होने से देशभर में बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
11 नवंबर 2025
मंगलवार, 11 नवंबर को सिक्किम में ल्हाबाब दुचेन (Lhabab Duchen) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
16 नवंबर 2025
रविवार होने से देशभर के बैंक बंद रहेंगे।
22 नवंबर 2025
चौथा शनिवार होने के चलते सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर 2025
रविवार होने से देशभर में बैंक बंद। मेघालय में सेंग कुट स्नेम (Seng Kut Snem) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
25 नवंबर 2025
मंगलवार, 25 नवंबर को पंजाब में श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस (Sri Guru Teg Bahadur Ji's Martyrdom Day) के चलते बैंक बंद रहेंगे।
30 नवंबर 2025
रविवार होने से देशभर के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें-50 लाख का घर लेना है? जानिए जीरो प्रोसेसिंग फीस, सबसे कम EMI वाले बैंक
इसे भी पढ़ें- सैलरी अकाउंट पर सबसे ज्यादा ब्याज कौन सा बैंक दे रहा है? देखें पूरी लिस्ट
