- Home
- Business
- Money News
- Adipurush vs Ramayan: रामानंद सागर की 'रामायण' के आगे पानी भी नहीं मांगती आदिपुरुष, सबूत हैं ये 10 Dialogues
Adipurush vs Ramayan: रामानंद सागर की 'रामायण' के आगे पानी भी नहीं मांगती आदिपुरुष, सबूत हैं ये 10 Dialogues
Ramanand Sagar Ramayana: प्रभास-कृति सेनन की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के सीन्स से लेकर डायलॉग तक लोग इस पर आपत्ति जता रहे हैं। वहीं, रामानंद सागर की 'रामायण' की तारीफ हो रही है। देखिए रामायण के 10 Dialogue.
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

रामानंद सागर की रामायण के सभी एपिसोड गुजरात में वलसाड जिले के उम्बरगांव में शूट किए गए थे।
रामायण के सभी एपिसोड्स की शूटिंग करने में 550 दिन का समय लगा था। पहले ये 52 एपिसोड की थी, जिसे बाद में 78 एपिसोड किया गया।
उस दौर में रामायण का हर एक एपिसोड बनने में करीब 9 लाख रुपए खर्च होते थे। वहीं, इसे बनाने में डेढ़ साल लग गए थे।
साल 1987 में जब रामायण दूरदर्शन पर शुरू होती थी तो उस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता था। रविवार के दिन लोग सुबह 9 बजने का इंतजार करते थे।
एक अनुमान के मुताबिक, आज जिस भारतीय की उम्र 40 साल या उससे ज्यादा है, उनमें से 95 प्रतिशत लोगों ने रामानंद सागर की रामायण देखी है।
रामानंद सागर की रामायण को 55 देशों में प्रसारित किया गया था। इसे दुनियाभर में 650 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा था।
रामायण से लोगों की आस्था इस तरह जुड़ गई थी कि आज भी लोग अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया में राम-सीता की छवि देखते हैं।
रामायण दूरदर्शन का ऐसा पहला सीरियल था, जिसमें स्पेशल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया। इन स्पेशल इफेक्ट्स ने रामायण को और भी लोकप्रिय बना दिया।
2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान दूरदर्शन पर ‘रामायण’ का प्रसारण दोबारा शुरू हुआ था। तब भी इसने TRP के मामले में पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
बता दें कि रामायण में राम-लक्ष्मण का रोल निभाने वाले अरुण गोविल और सुनील लहरी मुंबई में अपना प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं। वहीं सीता यानी दीपिका चिखलिया पति हेमंत टोपीवाला कि कंपनी संभालती हैं।
ये भी देखें :
AI की नजर से देखिए 'आदिपुरुष' में कैसा होना चाहिए प्रभास-कृति-सैफ का Look