MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • 60+ माता-पिता के लिए कौन-सा हेल्थ प्लान सही? एक फैसला बचा सकता है आपका पैसा

60+ माता-पिता के लिए कौन-सा हेल्थ प्लान सही? एक फैसला बचा सकता है आपका पैसा

Best Health Plan for Parents: माता-पिता जब 60 की उम्र पार कर जाते हैं, तब सबसे बड़ा सवाल उनकी सेहत और मेडिकल खर्चों का होता है। ऐसे में सही हेल्थ इंश्योरेंस प्लान बेहद जरूरी है। जानिए 60+ पैरेंट्स के लिए अलग से हेल्थ पॉलिसी लें या फैमिली में जोड़ें?

3 Min read
Author : Satyam Bhardwaj
Published : Feb 23 2026, 08:22 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
Image Credit : Getty

क्या सीनियर सिटीजन को अलग हेल्थ पॉलिसी लेनी चाहिए?

आजकल एक बड़ी सर्जरी का खर्च 5 से 10 लाख तक पहुंच सकता है। ऐसे में 60 से ज्यादा उम्र वाले पैरेंट्स के लिए सही हेल्थ प्लान चुनना आपको फाइनेंशियली मजबूत बना सकता है। ज्यादातर इंश्योरेंस एक्सपर्ट्स का मानना है कि 60+ माता-पिता के लिए अलग स्टैंडअलोन हेल्थ पॉलिसी बेहतर रहती है। क्योंकि, उनका सम इंश्योर्ड (कवरेज अमाउंट) अलग रहेगा। अगर माता-पिता अस्पताल में भर्ती होते हैं, तो बाकी फैमिली का कवरेज कम नहीं होगा। फैमिली फ्लोटर का प्रीमियम उनकी उम्र की वजह से बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा। ध्यान रखें, फैमिली फ्लोटर का प्रीमियम परिवार के सबसे बुजुर्ग मेंबर की उम्र पर तय होता है। यानी अगर आप 35 के हैं और पापा 65 के, तो प्रीमियम 65 की उम्र के हिसाब से बढ़ेगा।

26
Image Credit : Getty

क्या माता-पिता के लिए अलग पॉलिसी महंगी होती है?

सच यह है कि सीनियर सिटीजन हेल्थ प्लान के प्रीमियम ज्यादा होते हैं। उम्र बढ़ने के साथ प्रीमियम भी हर कुछ साल में बढ़ता है। अगर माता-पिता की नियमित पेंशन या रिटायरमेंट इनकम नहीं है, तो लंबे समय तक प्रीमियम भरना चुनौती बन सकता है। साथ ही अगर 60 के बाद पॉलिसी ली जाती है और पहले से डायबिटीज, बीपी या हार्ट की समस्या है, तो प्रीमियम ज्यादा हो सकता है, कुछ बीमारियों पर वेटिंग पीरियड लागू होगा, कभी-कभी क्लेम रिजेक्शन का खतरा भी रहता है, इसलिए देर से पॉलिसी लेना विकल्प कम कर देता है।

Related Articles

Related image1
Cashless Health Insurance: कैशलेस इलाज कैसे पाएं? हेल्थ इंश्योरेंस के नए नियम
Related image2
Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम क्यों हो जाता है रिजेक्ट, जानें 10 कारण
36
Image Credit : Getty

क्या पैरेंट्स को फैमिली फ्लोटर में जोड़ना सही रहेगा?

इंश्योरेंस एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ परिस्थितियों में फैमिली फ्लोटर भी काम कर सकता है। अगर सम इंश्योर्ड 20 लाख या उससे ज्यादा हो, माता-पिता हेल्दी हों, बच्चे अभी छोटे हों, तो एक बड़ा फ्लोटर प्लान लेना अच्छा हो सकता है। लेकिन यहां खतरा भी है। भारत में मेडिकल महंगाई हर साल डबल डिजिट में बढ़ रही है। एक बड़ी बीमारी जैसे हार्ट सर्जरी, कैंसर या डायबिटीज का खर्च पूरा सम इंश्योर्ड जल्दी खत्म कर सकती हैं। तब बाकी परिवार साल के बाकी समय बिना पर्याप्त सुरक्षा के रह सकता है।

46
Image Credit : Getty

हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय कौन-सा तरीका सही है?

ज्यादातर विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि माता-पिता के लिए अलग पॉलिसी लें। पर्याप्त सम इंश्योर्ड (कम से कम 10-20 लाख) रखें। रिस्टोरेशन बेनिफिट वाला प्लान चुनें। इंश्योरेंस जल्दी खरीदें, ताकि वेटिंग पीरियड समय पर पूरा हो जाए। बच्चे खुद प्रीमियम भर सकते हैं। इससे दो फायदे मिलते हैं। पहला कवरेज लगातार जारी रहती है, दूसरा पुराने टैक्स सिस्टम में धारा 80D के तहत 60+ माता-पिता के लिए सालाना 50,000 रुपए तक टैक्स छूट मिलती है

56
Image Credit : Getty

सीनियर सिटीजन प्लान की खास बातें

सीनियर सिटीजन हेल्थ प्लान खासतौर पर बुजुर्गों के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इनमें अक्सर लाइफटाइम रिन्यूएबिलिटी, डोमिसिलरी केयर कवर, डिजीज स्पेसिफिक बेनिफिट्स, कुछ मामलों में कम वेटिंग पीरियड जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके साथ ही IRDAI ने ज्यादातर एंट्री एज की सीमा हटाकर सीनियर्स के लिए हेल्थ इंश्योरेंस को पहले से ज्यादा आसान बनाया है।

66
Image Credit : Getty

हेल्थ इंश्योरेंस लेने से पहले खुद से 3 सवाल जरूर पूछें

  • माता-पिता की उम्र और हेल्थ कंडीशन क्या है?
  • लंबे समय तक प्रीमियम कौन भरेगा?
  • पूरे परिवार को कुल कितना कवरेज चाहिए?

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। इसमें दी गई जानकारी किसी भी हेल्थ या इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीदने या निवेश करने की सलाह नहीं है। कोई भी हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या अधिकृत बीमा एजेंट से व्यक्तिगत सलाह जरूर लें। पॉलिसी की शर्तें, प्रीमियम, कवरेज और वेटिंग पीरियड अलग-अलग हो सकते हैं।

अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

About the Author

SB
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव।
व्यापार समाचार
स्वास्थ्य समाचार
यूटिलिटी न्यूज

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
अब अलग से सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं! इन रिचार्ज में फ्री मिल रहा है JioHotstar
Recommended image2
Sona-Chandi Aaj: 24 घंटे में चांदी ₹15,000 उछली, सोना रिकॉर्ड के करीब, जानें आपके शहर का भाव?
Recommended image3
IDFC First Bank Share: क्यों टूटा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का शेयर, सामने आ रही 1 बड़ी वजह
Recommended image4
Stock Market Today: कहीं इस स्टॉक में तो नहीं लगा दिया पैसा, भरभराकर टूटा शेयर
Recommended image5
Gen Z की वजह से शराब कंपनियों को लगा ₹75 लाख करोड़ का चूना, वजह खुश करने वाली है...
Related Stories
Recommended image1
Cashless Health Insurance: कैशलेस इलाज कैसे पाएं? हेल्थ इंश्योरेंस के नए नियम
Recommended image2
Health Insurance: हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम क्यों हो जाता है रिजेक्ट, जानें 10 कारण
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved