- Home
- Business
- DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब 60%, 18000 से 1.5 लाख सैलरी पर कितना फायदा? देखें कैलकुलेशन
DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब 60%, 18000 से 1.5 लाख सैलरी पर कितना फायदा? देखें कैलकुलेशन
DA Hike Calculation: आज का दिन सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है। केंद्रीय कैबिनेट ने महंगाई भत्ते को 2% बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इसका फायदा करीब 1.19 करोड़ सरकारी परिवारों को मिलेगा। जानिए आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी...

केंद्रीय कर्मचारियों का DA अब कितना?
अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी का 58% महंगाई भत्ता मिलता था। अब इसे 2% बढ़ाकर 60% कर दिया गया है। इसी तरह पेंशनर्स को भी अब 60% की दर से महंगाई राहत (DR) मिलेगी। सरकार साल में दो बार (जनवरी और जुलाई) महंगाई के हिसाब से इस भत्ते को बढ़ाती है। इस बार देरी की वजह से कर्मचारियों में थोड़ी नाराजगी थी, लेकिन आज के फैसले ने सबकी चिंता दूर कर दी है।
महंगाई भत्ते में 2% की ही बढ़ोतरी क्यों हुई?
महंगाई भत्ते का फैसला 'औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक' (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर होता है। आंकड़ों के हिसाब से इस बार 2% की बढ़ोतरी पक्की लग रही थी, हालांकि कुछ संगठनों को 3% की उम्मीद थी। लेकिन मौजूदा आंकड़ों को देखते हुए सरकार ने इसे 60% पर लॉक कर दिया है।
3 महीने का एरियर भी आएगा साथ
सबसे अच्छी बात यह है कि यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि आपको जनवरी, फरवरी और मार्च महीने का बढ़ा हुआ पैसा (बकाया) एक साथ मिलेगा। अप्रैल की सैलरी में आपको नए DA के साथ इन 3 महीनों का एरियर भी जुड़कर मिल सकता है।
DA की गणना किस सैलरी पर होती है?
महंगाई भत्ते की गणना आपकी बेसिक सैलरी (Basic Pay) पर होती है। अगर आपका DA 2% बढ़ा है, तो आपकी सैलरी में आपकी बेसिक सैलरी का ठीक 2% हिस्सा बढ़ जाएगा। मतबल अब इसी आधार पर आपकी पूरी सैलरी बनेगी।
आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?
- अगर आपकी बेसिक सैलरी ₹18,000 है, तो आपकी मंथली इनकम में ₹360 का इजाफा होगा। सालभर में आपको कुल ₹4,320 का फायदा मिलेगा।
- 25,000 बेसिक पे वालों की जेब में हर महीने ₹500 ज्यादा आएंगे। सालाना आधार पर यह बचत ₹6,000 हो जाएगी।
- ₹36,500 बेसिक सैलरी के स्लैब वाले कर्मचारियों को अब हर महीने ₹730 बढ़कर मिलेंगे। यानी साल भर में करीब ₹8,760 का अतिरिक्त लाभ।
- ₹50,000 बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों की सैलरी में हर महीने सीधे ₹1,000 की बढ़ोतरी होगी। साल भर का कुल मुनाफा ₹12,000 रहेगा।
- ₹75,000 बेसिक सैलरी है, तो अब हर महीने ₹1,500 ज्यादा मिलेंगे। सालाना फायदा ₹18,000 तक पहुंच जाएगा।
- ₹1 लाख बेसिक सैलरी है, जो हर महीने ₹2,000 का इजाफा होगा, जिससे सालभर में उन्हें ₹24,000 का लाभ होगा।
- ₹1.50 लाख बेसिक सैलरी वाले अधिकारियों को हर महीने ₹3,000 ज्यादा मिलेंगे। इस तरह उनकी सालाना इनकम सीधे ₹36,000 बढ़ जाएगी।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

