- Home
- Business
- Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के 5 सबसे महंगे शौक, जो मार्क जुकरबर्ग को भी लगे 'क्रेजी'!
Anant Ambani Birthday: अनंत अंबानी के 5 सबसे महंगे शौक, जो मार्क जुकरबर्ग को भी लगे 'क्रेजी'!
Anant Ambani Expensive Hobbies: मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। जामनगर में सितारों की महफिल सजी है, लेकिन क्या आप जानते हैं अनंत के शौक इतने आलीशान हैं कि मार्क जुकरबर्ग भी फैन हो गए?यहां जानिए उनकी रॉयल लाइफ

अनंत अंबानी की लग्जरी वॉच कलेक्शन
अनंत अंबानी को लग्जरी घड़ियों का जबरदस्त जुनून है। उनके प्री-वेडिंग फंक्शन में मार्क जुकरबर्ग और उनकी पत्नी प्रिसिला अनंत की घड़ी देखकर दंग रह गए थे। उनके कलेक्शन की कुछ खास घड़ियां हैं।
Patek Philippe Grandmaster Chime: इसकी कीमत करीब 24 करोड़ रुपए है। पूरी दुनिया में ऐसी सिर्फ 7 घड़ियां ही बनी हैं।
Patek Philippe Nautilus: लगभग 12 करोड़ रुपए की इस घड़ी के डायल और स्ट्रैप में पन्ने (Emeralds) जड़े हैं।
Richard Mille RMS-10: करीब 8 करोड़ रुपए की इस वॉच का डायल सोने और हीरे से सजा है।
Richard Mille RM 056: इसकी कीमत भी 8 करोड़ रुपए है और यह पूरी तरह से नीलम के पत्थर (Sapphire) से तैयार की गई है।
दुबई में समंदर किनारे शाही विला
अनंत अंबानी ने दुबई की सबसे महंगी और पॉश जगह पाम जुमेराह में एक बेहद आलीशान विला खरीदा है, जिसकी कीमत 640 करोड़ रुपए बताई जाती है। इसमें 10 बेडरूम, इनडोर और आउटडोर स्विमिंग पूल, प्राइवेट स्पा और खुद का प्राइवेट बीच भी है। यहां शाहरुख खान और फुटबॉलर डेविड बैकहम जैसे बड़े सितारों के भी घर हैं। ये सभी अनंत के पड़ोसी हैं। इतना ही नहीं, अनंत ने लंदन के स्टोक पार्क में 300 एकड़ में फैला एक बंगला भी 592 करोड़ रुपए में खरीदा था। इस ऐतिहासिक प्रॉपर्टी को अब एक 5-स्टार होटल में बदल दिया गया है, जिसमें 49 लग्जरी कमरे, एक खूबसूरत झील और शानदार सुइट्स मौजूद हैं।
अनंत अंबानी के पास 10 करोड़ की कार
अनंत के पास दुनिया की सबसे बेहतरीन और प्रीमियम फीचर्स वाली कारों का कलेक्शन है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी गैराज में 10 करोड़ रुपए की हैंडमेड रोल्स रॉयस फैंटम और 7.50 करोड़ की रफ्तार वाली फरारी SF90 स्ट्रैडेल शामिल हैं। इसके अलावा वह 7 करोड़ की बेंटले बेंटायगा, रेंज रोवर वोग और हाइब्रिड तकनीक वाली BMW i8 जैसी कारों में घूमना पसंद करते हैं। इन सभी कारों में लग्जरी के साथ-साथ सेफ्टी के भी वर्ल्ड क्लास फीचर्स दिए गए हैं।
स्विट्जरलैंड के रिसॉर्ट में बिताते हैं छुट्टियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंबानी परिवार स्विट्जरलैंड के बेहद महंगे और टॉप रिसॉर्ट्स में अपना समय बिताना पसंद करता है। कोविड के समय में जब अनंत अपने परिवार के साथ यहां ठहरे थे, तब उन्होंने रॉयल प्रेसिडेंशियल सुइट बुक किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रिसॉर्ट के एक कमरे का एक दिन का किराया ही करीब 61 लाख रुपए तक होता है, जो इसे दुनिया की सबसे महंगी छुट्टियों में से एक बनाता है।
वनतारा: जानवरों के लिए बेशुमार प्यार
अनंत का सबसे नेक शौक जानवरों की सेवा करना है। उन्होंने गुजरात के जामनगर में 3,000 एकड़ में वनतारा (Vantara) प्रोजेक्ट शुरू किया है। यहां 200 हाथियों समेत हजारों जानवरों को बचाया गया है। खास बात ये है कि हाथियों के लिए यहां जकूजी और मसाज जैसी वीआईपी सुविधाएं भी मौजूद हैं।
अर्थव्यवस्था, बजट, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत और शेयर मार्केट अपडेट्स के लिए Business News in Hindi पढ़ें। निवेश सलाह, बैंकिंग अपडेट्स और गोल्ड-सिल्वर रेट्स समेत पर्सनल फाइनेंस की जानकारी Money News in Hindi सेक्शन में पाएं। वित्तीय दुनिया की स्पष्ट और उपयोगी जानकारी — Asianet News Hindi पर।

