सार

फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान यानी की केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। फिर वो चाहे कोई सामाजिक मुद्दा हो या फिर इंडस्ट्री से जुड़ा हो। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से केआरके के खिलाफ कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने जंग छेड़ दी है। केआरके को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कराने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है।

मुंबई. फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान यानी की केआरके अक्सर सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। फिर वो चाहे कोई सामाजिक मुद्दा हो या फिर इंडस्ट्री से जुड़ा हो। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से केआरके के खिलाफ कुछ बॉलीवुड हस्तियों ने जंग छेड़ दी है। केआरके को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कराने के लिए मुहिम शुरू कर दी गई है। इस संदर्भ में अब एक्टर को कंगना का सपोर्ट मिला है। दरअसल, केआरके ने सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड मामले को लेकर एक वीडियो बनाया था, जिसके बाद ये मामला तेज होता चला गया।

कंगना ने केआरके के सपोर्ट में कही ये बात 

कंगना रनोट के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट्स किए गए हैं। इनमें कंगना ने खुलकर केआरके का सपोर्ट किया है, जिसके बाद केआरके ने कंगना का शुक्रिया भी अदा किया। केआरके ने कंगना के लिए लिखा, 'थैंक्यू बहना जी' कंगना टीम। ये सारा मामला तब शुरु हुआ जब फिल्ममेकर हंसल मेहता ने केआरके के खिलाफ ऑनलाइन पब्लिक पिटीशन डाली। उन्होंने ट्वीट पर अमिताभ बच्चन से अपील करते हुए कहा कि वो केआरके को सोशल मीडिया पर अनफॉलो करें।

हंसल मेहता के इस ट्वीट का जवाब देते हुए कंगना ने किसी दूसरे जर्नलिस्ट पर सवाल उठाए। केआरके का समर्थन करते हुए कंगना ने लिखा, 'आप लोग केआरके को पंचिंग बैग बना सकते हो। लेकिन, पावरफुल लोगों को कुछ भी बोलने की आपकी हिम्मत नहीं है।'

 

एक्ट्रेस ने दूसरे ट्वीट में स्टार्स पर साधा निशाना 

दूसरे ट्वीट में एक्ट्रेस ने लिखा, 'केआरके को फिल्म इंडस्ट्री में कभी स्वीकारा नहीं गया। राजीव मसंद को सभी बड़े स्टार्स के इंटरव्यू करने को मिले, वो नेशनल मैगजीन के लिए लिखते हैं। टीवी शो होस्ट करते हैं। लेकिन, फैंसी लिबर्ल्स केआरके को धमकाते हैं, जबकि अनुपमा चोपड़ा और राजीव मसंद अक्सर आउटसाइडर्स के प्रति गैंग अप होते हैं।' अब केआरके को जहां कंगना का खुला समर्थन मिला, वहीं, हंसल मेहता, मिलाप जावेरी और मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ मुहिम छेड़ी है।

क्या है पूरा मामला?

केआरके तो पहले से ही अपने विवादित बयानों की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से केआरके पर लोगों के हमले तेज हो गए हैं। दरअसल, केआरके ने सुशांत के सुसाइड करने के तरीके पर एक वीडियो बनाया था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही केआरके को यूजर्स ही नहीं सेलेब्स ने भी आड़े हाथों लिया। हंसल मेहता का कहना है कि केआरके सुशांत की मौत पर विवादित वीडियो, स्टेटमेंट पास कर पब्लिसिटी पाने की कोशिश कर रहे हैं। केआरके का एक पुराना वीड‍ियो भी वायरल हुआ है, इसमें वो सुशांत को खराब एक्टर बताते दिख रहे हैं। ऐसे में केआरके के बदले रवैये पर इंडस्ट्री के कई लोग नाराज हैं।