सार

लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। इसी बीच सिंगर हनी सिंह का बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके लुक को देखकर फैन्स क्रेजी हो गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी देखकर हर कोई दंग रह गया है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि हनी एक बार फिर से पुराने शेप में आ गए हैं।

मुंबई. कोरोना की दहशत कम नहीं हुई है। हजारों लोग इस वायरस का शिकार है और हो रहे हैं। भारत में भी इस वायरस को लेकर दहशत कम नहीं है। कई लोग अभी भी इस वायरस की चपेट में है। वैसे, देश में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हैं लॉकडाउन हटा दिया गया है और अनलॉक 2 में भी लोगों को और ज्यादा सुविधाएं दी जा रही है। हालांकि, आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई किस्से-कहानियों, फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच सिंगर हनी सिंह का बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके लुक को देखकर फैन्स क्रेजी हो गए हैं।

View post on Instagram
 


चेंज किया पूरा लुक
कोरोना वायरस लॉकडाउन से पहले रैपर हनी सिंह का शरीर काफी थुलथुला हो गया था लेकिन उन्होंने मेहनत से अपना पूरा लुक चेंज कर डाला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो पसीने से लथपथ नजर आ रहे हैं। उनकी बॉडी देखकर हर कोई दंग रह गया है। किसी को भरोसा नहीं हो रहा है कि हनी एक बार फिर से पुराने शेप में आ गए हैं।

View post on Instagram
 


लॉकडाउन का उठाया भरपूर फायदा
रैपर ने लॉकडाउन का भरपूर फायदा उठाया है और उन्होंने अपनी बॉडी पर जमकर काम किया। उनकी लेटेस्ट फोटोज देखकर हर कोई यही कह रहा है कि उनका पुराना स्वैग लौट आया है। उन्होंने फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा- देखिए मेरे लेटेस्ट बॉडी ट्रान्सफॉर्मेशन की फोटोज। लॉकडाउन में की गई मेहनत।

View post on Instagram
 


बीमारी के बाद बिगड़ी फिजीक
कुछ समय पहले लंबी बीमारी के बाद उनकी फिजीक काफी बिगड़ गई थी। उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। हालांकि अब वह अपने पुराने लुक में लौटने के लिए मेहनत कर रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें उनका पिछला गाना मॉस्को माशूका रिलीज हुआ था।

View post on Instagram
 


शानदार वापसी
हनी सिंह ने मैं शराबी, अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे हिट गानों से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हालांकि 2016-17 के आसपास वे लाइमलाइट से गायब हो गए थे फिर उन्होंने फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' जैसे हिट गानों के साथ शानदार वापसी की।