मशूहर टीवी और फिल्म अभिनेता सलीम घोष ने गुरुवार को अंतिम सांस लीं। मुंबई में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई। 

मुंबई. 'भारत एक खोज' से घर-घर में पहचान बनाने वाले वेटरन एक्टर सीलम घोष (Salim Ghouse) ने गुरुवार को आखिरी सांसे लीं। 70 साल की उम्र में वो इस दुनिया को अलविदा कह गए। मुंबई में अपने परिवार को रोता हुआ छोड़ वेटरन एक्टर ने विदाई ली। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री में गम का माहौल है। एक्टर शारिब हाशमी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने उनके निधन पर शोक जताते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की।

उन्होंने इसके साथ लिखा,'पहली बार सलीम घोष साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। और उनका काम बेहद लाजवाब लगा था और उनकी आवाज के साथ उन्होंने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया।'

Scroll to load tweet…

थिएटर निर्देशक सलीम घोष ने टीवी और सिनेमा में एक्टिंग का हुनर दिखाया

चेन्नई में पैदा हुए सलीम घोष अभिनेता, थिएटर निर्देशक थे। वो फिल्मों में आने से पहले टेलीविजन शो किया करते थे। उन्होंने सभी भाषाओं में टीवी शो और डबिंग का काम किया। इतना ही नहीं वो कई भाषाओं में फिल्में भी कीं।  उन्हें श्याम बेनेगल का शो 'भारत एक खोज'के लिए जाना जाता है। वो इस शो में राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान की भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने टीवी सीरियल वागले की दुनिया में भी काम किया है। 

इन मूवीज में नजर आए सलीम घोष

इसके अलावा उनकी प्रसिद्धि टीवी सीरीज सुबह की वजह से और बढ़ गईं। उन्होंने भारत एक खोज, सुबह के अलावा ये जो है जिंदगी,एक्स जोन,संविधान शो में अपनी अदायगी से लोगों का दिल जीत लिया। 

सलीम घोष 1978 में फिल्म स्वर्ग नर्क से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो फिल्म  चरखा, सारांश और मोहन जोशी जाहिर हो,त्रिकाल, अघाट, और द्रोही मूवी में नजर आएं।

अतंरराष्ट्री प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे सलीम घोष

इसके अलावा उन्होंने कुछ इंटरनेशनल प्रोजेक्ट भी किये। जिसमें द परफेक्ट मर्डर, द डिसीवर्स,किम ,गेटिंग पर्सनल और द महाराजा डॉक्टर शामिल हैं।

और पढ़ें:

शादी के 3 महीने बाद ही पवन सिंह की पहली पत्नी ने कर ली थी खुदकुशी, इस एक्ट्रेस को प्यार में दिया धोखा

करना हो वजन कम तो जानें Kareena kapoor का वेट लॉस सीक्रेट

तारा सुतारिया को वर्कआउट नहीं है पसंद, जानें उनके परफेक्ट फिगर का राज