सार
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोराना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते। वहीं, सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया है कि आप सवाल पूछते रहे जाएंगे जवाब नहीं मिलेगा।
पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) ने आज अपनी पहली वर्चुअल रैली चंपारण में की। इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए भाजपा और जेडीयू पर हमला बोला। कहा कि कुछ लोग भय, भ्रम और भावना का व्यापार कर सरकार चला रहे हैं। इसलिए जनता सावधान रहें और सही फैसला लें, क्योंकि जानबूझकर भय का माहौल बनाया जा रहा है।
इस तरह गिनाई उपलब्धियां, उठाए सवाल
सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने मनरेगा के साथ सूचना का अधिकार कानून बनाया। अगर मनरेगा नहीं होता तो कोराना काल में कितने गरीब भूखमरी के शिकार हो जाते। वहीं, सूचना के अधिकार को इतना कमजोर कर दिया गया है कि आप सवाल पूछते रहे जाएंगे जवाब नहीं मिलेगा।
महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण
सोनिया गांधी ने अपने वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान चम्पारण में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही कहा कि महात्मा गांधी के विकास का मतलब था कि उसकी महक कतार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इसलिए बापू ने किया था नील की खेती का विरोध
सोनिया गांधी ने कहा कि चम्पारण में नील की खेती का महात्मा गांधी ने विरोध इसलिए किया कि उससे चंद लोग मालामाल हो रहे थे। किसान बदहाल हो रहे थे। आज जो भी हो रहा है उससे किसान व आम जनता परेशान होती है और चंद लोग लाभ लेते हैं। सच्चाई को कांग्रेस ने अपनी कार्यशैली में अपनाया है। आज जो लोग महात्मा गांधी का नाम लेते हैं वही अपने कार्यो से उनके वसूलों को चूर कर दे रहे हैं।