सार

इस बार चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुरु हो रहे हैं, इससे पहले भोजपुरी देवी गीत ‘मईया के आरती’ ( Mayiya Ke Aarti) मंदिरों के आसपास खूब बजाया जा रहा है। चैत्र महीना के लगने के पहले ही ये गाना हिट हो गया है।

Pawan Singh,  Mayiya Ke  Aarti DeviGeet 2022 : भोजपुरी स्टार और सिंगर पवन सिंह ने होली पर जमकर धमाल मचाया था, वहीं अब वे चैत्र नवरात्र पर अपने वीडियो सांग के साथ धर्म की द्वाज फहराने के लिए तैयार हैं। नवरात्र शुरू होने से पहले ही उनका  भोजपुरी देवी गीत ‘मईया के आरती’ भक्तों को भा गया है। इस गीत को जमकर डाउनलोड किया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें- The Kashmir Files ने नौवें दिन कमाए 25 करोड़, जानें अब तक कितनी हो चुकी फिल्म की कुल कमाई

 2 अप्रैल से शुरु हो रहे नवरात्र
इस बार चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल से शुरु हो रहे हैं, इससे पहले भोजपुरी देवी गीत ‘मईया के आरती’ ( Mayiya Ke Aarti) मंदिरों के आसपास खूब बजाया जा रहा है। चैत्र महीना के लगने के पहले ही ये गाना हिट हो गया है। चैत्र नवरात्र से ही हिंदू नववर्ष की आरंभ हो जायेगा। चैत्र नवरात्र अगले महीने 2 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 11 अप्रैल 2022 तक चलेगी। वहीं इस देवीगीत ने तो रंगपंचमी से पहले ही भक्तों को भक्ति के रंग में रंगना शुरू कर दिया है।  

ये भी पढ़ें- होली के दिन The Kashmir Files ने की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई, आमिर खान की इस फिल्म को चटाई

यूट्यूब पर पकड़ी रफ्तार

पवन सिंह का भोजपुरी देवी गीत ने यूट्यूब पर रफ्तार पकड़ ली है। सिंगर और पॉपुलर स्टार पवन सिंह के ‘मईया के आरती’ गाने को अब तक करोड़ों लोगों ने देखा और पसंद किया है। इस वीडियो के व्यूज लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं। पवन सिंह के गाए इस  भोजपुरी देवी गीत ‘मईया के आरती’ को श्याम देहाती ने लिखा है। इसमें  संगीत आजाद सिंह का है।

YouTube video player ये भी पढ़ें- The Kashmir Files के इफेक्ट्स, चेहरे पर रंग पुतवाकर लोग बने अनुपम खेर, सोशल मीडिया पर ट्रेंड में ये टॉपिक

5 करोड़ पहुंचेगा व्यूज का आंकड़ा
भोजपुरी देवी गीत ‘मईया के आरती’ को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स (Worldwide Records) भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है । इस वीडियो सांग ने तो रिलीज के दिन से ही तहलका मचा के रखा है। खबर लिखे जाने तक इस गीत को 49,780,542 views मिल चुके हैं। जल्द ही ये आंकड़ा पांच करोड़ को पार कर जाएगा। वहीं इस गीत को 428K लोगों ने लाइक किया है। यो गीत आरती  के स्वरुप में हैं। इसमें पवन सिंह और दो फीमेल एक्ट्रेस ने मंच पर बैठकर पारंपरिक तरीके से देवी की आराधना की है। इसे लोगों ने जबरदस्त रिस्पांस दिया है।

ये भी पढ़ें- इस दिन देखने मिलेगा अजय देवगन-अमिताभ बच्चन की Runway 34 का ट्रेलर, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी है