Affordable CNG SUV: ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से शुरू
Affordable CNG SUV: बजट सेगमेंट से डीजल सेडान गाड़ियां गायब हो रही हैं। ग्राहक अब CNG SUV की तरफ बढ़ रहे हैं, जो एक बेहतर ऑप्शन है। इनका रनिंग कॉस्ट कम होता है और ये प्रदूषण भी कम करती हैं। साथ ही, CNG अब हर जगह आसानी से मिल जाती है।
16

Image Credit : maruti suzuki
मारुति फ्रॉन्क्स
मारुति फ्रॉन्क्स कई इंजन ऑप्शन में आती है, जिसमें 1.2-लीटर पेट्रोल + CNG का विकल्प भी शामिल है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आती है। CNG मोड में यह 77.5 HP की पावर और 98.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। मारुति फ्रॉन्क्स के CNG मॉडल की कीमत 8.59 लाख (एक्स-शोरूम) है।
26
Image Credit : stockPhoto
हुंडई एक्सटर
हुंडई एक्सटर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है, जिसके साथ CNG का ऑप्शन भी मिलता है। यह इंजन 69 HP की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। अगर आप एक्सटर CNG खरीदना चाहते हैं, तो इसकी शुरुआती कीमत 6,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) है।
36
Image Credit : Tatamotors
टाटा पंच
टाटा मोटर्स ने पंच को नए डिजाइन और फीचर्स के साथ अपडेट किया है। यह SUV 1.2-लीटर iCNG इंजन के साथ आती है। CNG मोड में यह इंजन 73.3 HP की पावर और 103 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन मिलते हैं। टाटा पंच CNG की कीमत 6.75 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
46
Image Credit : MARUTI
निसान मैगनाइट
निसान मैगनाइट कई इंजन ऑप्शन के साथ आती है, जिसमें 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। यह 5-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स विकल्पों में उपलब्ध है। टर्बो इंजन लगभग 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत करीब 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
56
Image Credit : official website
टाटा नेक्सन
10 लाख से कम की लिस्ट में दूसरी टाटा कार नेक्सन है। यह भारत की पहली कार है जिसमें कंपनी-फिटेड CNG के साथ टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है। इसमें 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। CNG मोड में यह कार 73.52 HP की पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है।
66
Image Credit : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी ब्रेजा
मारुति सुजुकी ब्रेजा में कंपनी की S-CNG टेक्नोलॉजी वाला 1.5-लीटर सीरीज इंजन है। CNG मोड में यह इंजन 87.8 HP की पावर और 121.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ब्रेजा के तीन मॉडल- LXi, VXi और ZXi में CNG का ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 9.17 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
नई कार, बाइक, EV लॉन्च, कीमत, माइलेज और फीचर्स की जानकारी अब सरल भाषा में पाएं। ऑटो इंडस्ट्री ट्रेंड्स, टेस्ट ड्राइव रिव्यू और खरीद गाइड्स के लिए Auto News in Hindi सेक्शन पर जाएं। ऑटोमोबाइल दुनिया की हर बड़ी अपडेट — पहले और भरोसे के साथ।
Latest Videos

