Xiaomi YU7 Electric SUV: चीन की सबसे ज्यादा फेमस कंपनी Xiaomi ने मार्केट में तहलका मचा दिया है। इसने SUV इलेक्ट्रिक Sedan से पूरे विश्व की नींद उड़ा दी है। उनकी नई YU7 SUV की कीमत ने हैरान किया है।
Xiaomi YU7 Electric SUV: चीन की फेमस इलेक्ट्रॉनिक कंपनी शाओमी (Xiaomi) इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेगमेंट में तहलका मचा दिया है। कंपनी ने एसयू7 इलेक्ट्रिक सेडान से दुनिया को हैरान करके रख दिया है। इसी बीच अब कंपनी ने नई YU7 SUV की प्राइस भी रिलीज कर दी है। हालांकि, अभी केवल चीन में ही लॉन्च की गई है। मार्केट में इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी लाइनें लगी हैं। चलिए इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशन से लेकर सभी खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Xiaomi YU7 SUV वेरिएंट्स
- Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV को तीन वेरिएंट में पेश की गई है। जिसमें स्टैंडर्ड, प्रो और मैक्स शामिल हैं। स्टैंडर्ड वेरिएंट RWD कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसमें 96.3 kWh LFP बैटरी लगी हुई है। यह सबसे ज्यादा रेंज वाली है, जिसकी क्षमता 835 किलोमीटर है। सिंगल रियर मोटर 320 PS जेनरेट करती है।
- Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV प्रो वेरिएंट AWD कॉन्फिग्रेशन है। इसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट जैसा ही बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है। डुअल मोटर के साथ कंबाइंड पावर आउटपुट 496 PS है। इसकी रेंज 770 किलोमीटर रखी गई है।
- Xiaomi YU7 इलेक्ट्रिक SUV मैक्स की बात करें, तो AWD कॉन्फिग्रेशन में 101.7 kWh NCM बैटरी का उपयोग किया गया है। डुअल मोटर के साथ कंबाइंड पावर आउटपुट 690 PS है। मैक्स वेरिएंट की रेंज 760 है। 0 से 100 किमी की रफ्तार यह 3.23 सेकंड में पकड़ सकता है।
Xiaomi YU7 SUV लुक
Xiaomi अपने शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ एक आकर्षक लुक के लिए भी जाना जा रहा है। इसके डाइमेंशन पर नजर डालें, तो SUV 4,999 mm लंबी, 1,996 mm चौड़ी, और 1,600 ऊंची है। इसका व्हीलबेस 3,000 mm है। इसके अलावा हाइलाइट्स देखते हैं।
- सिग्नेचर वाटरड्रॉप हैडलाइट
- कर्वी बॉडी पैनलिंग
- फ्लश डोर हैंडल
- स्पोर्टी अलॉय व्हील
- टेंपरिंग रूफ लाइन
- कनेक्टेड टेल लैंप
Xiaomi YU7 SUV फीचर्स
- नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री
- 16.1 सेंट्रल टचस्क्रीन
- लोअर विंडशील्ड
- 1.1 मीटर अल्ट्रा वाइड प्रोजेक्ट
- डेडीकेटेड रिमोट कंट्रोल
- कार कंट्रोल पार्किंग
Xiaomi YU7 SUV एडवांस फीचर्स
- ADAS सेटअप (1 LiDAR मॉड्यूल)
- 1 4D मिलीमीटर वेव रडार
- 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर
- 11 हाई डेफिनेशन कैमरा
Xiaomi YU7 SUV कीमते और वेरिएंट्स
इसके बेस स्टैंडर्ड शुरुआती कीमत CNY 253, 500 (करीब 30.25 लाख), प्रो वेरिएंट CNY 279,900 (33.4 लाख), मैक्स वेरिएंट CNY 329,900 (करीब 39.37 लाख) रुपए तय की गई है। इसमें गौर करने वाली यह है कि अपने कंपटीटर टेस्ला मॉडल Y से इसका प्राइस CNY 10,000 (करीब 1.2 लाख) कम है।
Xiaomi YU7 की बिक्री ने मचाई सनसनी
चीन में इसकी बिक्री ने सनसनी मचा दी है। इसका CNY 20,000 (करीब 2.4 लाख) के टोकन अमाउंट के साथ बुकिंग स्टार्ट है। बुकिंग पर नजर डालें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक YU7 ने केवल 3 मिनट के भीतर 2 लाख बुकिंग कर डाली। वहीं, Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान को पहले 27 मिनट में 50 हजार बुकिंग और पहले 24 घंटे में 90 हजार बुकिंग मिली थी।