MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • World Music Day 2023 : गुरु रंधावा से लेकर नेहा कक्कड़ तक, इतनी महंगी कार से चलते हैं आपके फेवरेट सिंगर्स

World Music Day 2023 : गुरु रंधावा से लेकर नेहा कक्कड़ तक, इतनी महंगी कार से चलते हैं आपके फेवरेट सिंगर्स

ऑटो डेस्क : 21 जून को म्यूजिक डे मनाया जाता है। गाने सुनना हर किसी को पसंद होता है। भारत में अरिजीत सिंह से नेहा कक्कड़, गुरु रंधावा के गाने हर किसी की जुबान पर रहते हैं। गानों के अलावा आपके चहेते सिंगर को लग्जरी कारों का भी शौक है।

 

Satyam Bhardwaj | Updated : Jun 21 2023, 02:38 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
गुरु रंधावा (Guru Randhawa)
Image Credit : Facebook

गुरु रंधावा (Guru Randhawa)

हाल ही में गुरु रंधावा ने यलो कलर की एक मर्सिडीज खरीदी है। इसकी कीमत 50 लाख रुपए से 1.4 करोड़ रुपए तक है। उनके पास BMW 3 Series GT भी है। यह कार 50.93 लाख रुपए से 61.24 लाख रुपए तक है। उनके कार कलेक्शन में 50 लाख तक की डॉज चैलेंजर एसआरटी भी है। इसके साथ ही एक एसयूवी रेंज रोवर इवोक और 2 करोड़ की लैम्बोर्गिनी गैलार्डो से रंधावा चलते हैं।

25
अरमान मलिक (Armaan Malik)
Image Credit : Google

अरमान मलिक (Armaan Malik)

काफी पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक के पास 4 करोड़ की फेरारी 458 इटालिया है। वे 45 लाख की बीएमडब्ल्यू 320डी स्पोर्ट्स से चलते हैं। उनके कार कलेक्शन में 64 लाख की मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 220डी और 60.39 लाख रुपए की ऑडी ए5 है।

35
बादशाह (Badshah)
Image Credit : Facebook

बादशाह (Badshah)

यूथ के दिलों पर राज करने वाले सिंगर बादशाह नियो नॉक्टिस कलर की लेम्बोर्गिनी उरुस से चलना पसंद करते हैं। इस कार की कीमत करीब 3.15 करोड़ रुपए है। उनके पास सिग्नेचर रोसो एंटरोस ह्यू में एक और लिमिटेड एडिशेन की उरुस है। इसके अलावा बादशाह के कार कलेक्शन में ड्रैगन ऑरेंज मैटेलिक शेड फाइव-सीटर ऑडी क्यू8 है। इसकी कीमत 1.67 करोड़ रुपए है। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक Rolls Royce Wraith खरीदी थी, जो इस वक्त 5.90 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।

45
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)
Image Credit : Twitter

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar)

नेहा कक्कड़ 87 लाख रुपए की ब्लैक मर्सिडीज बेंज GLS 400 से चलता हैं। इसके अलावा उनके पास 84 लाख रुपए की रेंज रोवर वेलार है। कहा जाता है कि उनकी पहली लग्जरी कार ऑडी क्यू7 करीब 69 लाख रुपए की थी। उन्हें कारों का काफी शौक है।

55
अरिजीत सिंह (Arijit Singh)
Image Credit : Facebook

अरिजीत सिंह (Arijit Singh)

एक के बाद एक हिट गाने देने वाले अरिजीत सिंह को यूथ जितना पसंद करता है, उतना ही पसंद वे कारों को करते हैं। उनके पास सबसे महंगी कार एलआर रेंज रोवर वोग है, जिसकी कीमत 1.90 करोड़ रुपए है। 80 लाख की हमर एच3 और 79.63 लाख की मर्सिडीज बेंज ई350डी है। इन कारों से उन्हें काफी लगाव है।

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम 2017 से जर्नलिज्म में काम कर रहे हैं। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी के मेंबर हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्हें पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। उन्होंने अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाए हैं। वह इलेक्ट्रॉनिक-डिजिटल मीडिया के एक्सपर्ट हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories