Toyota ने मार्केट में अपनी सबसे बड़ी और पावरफुल वर्जन वाला SUV Land Cruiser को अनवील किया है। इस कार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये हाइब्रिड मॉडल पर बना हुआ है। डीजल के मुकाबले यह ज्यादा ताकतवर है। 

Toyota SUV Land Cruiser 300: आप यदि SUV कार खरीदने का शौक रखते हैं तो टोयोटा ने मार्केट में ग्रैंड न्यू Land Cruiser 300 Hybrid लाई है। अब तक की सबसे ज्यादा ताकतवर एसयूवी में से एक यह कार मानी जा रही है। यह लैंड क्रूजर भरोसेमंद और ऑफ रोडिंग के लिए सबसे दमदार माना जा रहा है। इसकी हाइब्रिड मॉडल ने मार्केट में आग लगा दी है। इसके इंजन और अंदर की टेक्नोलॉजी में जबरदस्त चेंजेस हुए हैं। नई अपडेट के साथ इसका लुक एकदम कमाल का लग रहा है।

मार्केट में आई SUV की नई लैंड क्रूजर 300 हाइब्रिड पहले के मुकाबले लुक में ज्यादा बदली नहीं गई है। हां, लेकिन इसके इंजन और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव हुआ है। टोयोटा ने इसमें ज्यादा मजबूत और शानदार माइलेज देने वाला तकनीक लगाया है। कंपनी ने इस एसयूवी को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया है। हालांकि, अभी इंडिया में यह लॉन्च नहीं हुआ है। इसके अलावा अन्य देशों के बाजारों में भी इसे लाया जा सकता है।

कैसा है इस दमदार एसयूवी कार का इंजन?

Land Cruiser 300 Hybrid SUV कार की खासियत की बात करें, तो इसके इंजन में दमदार अपडेट लाया गया है। इसके इंजन में ज्यादा ताकत वाला हाइब्रिड 3.5 लीटर ट्वीन टर्बो V6 पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। इससे एक इलेक्ट्रिक मोटर और बैट्री भी जुड़ी हुई है। ये इंजन 451 BHP की ताकत और 790 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। इससे पहले पुराने वाले इंजन में 3.3 लीटर डीजल इंजन 304 BHP, 700 Nm लगा हुआ था, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा पावर डिलीवरी पहले के मुकाबले अधिक स्मूद है। ये 10 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा हुआ है। साथ ही, 4WD सिस्टम भी है, जो हरेक लैंड क्रूजर की सबसे बड़ी पहचान है।

किस प्लेटफॉर्म पर इस कार का किया गया निर्माण?

इस कार में Lexus LX 700 वाली हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। इसके पीछे का कारण यह है कि इसके लैंड क्रूजर का निर्माण 300 वाले प्लेटफॉर्म पर किया गया है। पूरी तरह से इलेक्ट्रिक ड्राइविंग देने में सक्षम नहीं है, क्योंकि हाइब्रिड मॉडल है। यह इंजन को पावरफुल बनाने में हेल्प करता है। इससे माइलेज भी काफी अच्छी होती है। साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन कम हो जाता है। इसके केविन डिजाईन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट क्लस्टर सिस्टम स्टैंडर्ड रूप से मिलता है। इस हाइब्रिड मॉडल कार को आने वाले सालों में भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।