टोयोटा 4Runner, पावर और स्टाइल का अनोखा मिश्रण। माइलेज, सेफ्टी फीचर्स और दमदार इंजन के साथ, यह SUV ऑफ-रोडिंग और सिटी ड्राइविंग दोनों के लिए परफेक्ट।

Automobile Desk: अगर आप एक ऐसी SUV घर लाने का प्लान कर रहे हैं जो परफॉर्मेंस, स्टाइल और पावर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन हो, तो Toyota 4Runner बेस्ट चॉइस हो सकता है। यह कार न केवल लुक में धांसू है, बल्कि इसकी मजबूती और स्मार्ट फीचर्स भी इसे अन्य एसयूवी कारों से अलग बनाती है। माइलेज से लेकर सेफ्टी और कंपेरिजन तक में इसका कोई जवाब नहीं है। चलिए इस कार के बारे में विस्तार से जानकारी लेते है।

Toyota 4Runner 2025 इंजन और क्षमता

टोयोटा ने इस 4रनर 2025 कार में 4.0 लीटर की क्षमता वाला इंजन लगाया है। यह करीब 270 bhp की पावर और 376 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका इंजन केवल ऑफ रोडिंग के लिए ही नहीं, बल्कि सिटी और हाइवे ड्राइविंग पर भी अच्छा परफॉर्मेंस करता है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलते हैं। इसमें 4×4 ड्राइव मोड भी दिया गया है।

Toyota 4Runner 2025 माइलेज

माइलेज के मामले में भी इस Toyoya 4Runner 2025 ने ग्राहकों को संतुष्ट किया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह SUV सिटी में 8 से 9 km/l और हाइवे पर 11 से 12 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। ऑफ रोडिंग के लिए इस एसयूवी की ग्राउंड क्लियरेंस, लो रेंज गियरिंग और सस्पेंशन इसे शानदार बनाते हैं। ट्रेल एडिशन और TRD प्रो वेरिएंट उनके लिए हैं, जो एडवेंचर और रफ एंड टफ राइडिंग करते हैं।

₹2 लाख देकर घर लाएं ₹9 लाख की Hybrid Car, ऐसा ऑफर पहले कभी नहीं देखा होगा!

Toyota 4Runner लुक और डिजाइन

इस कार के एक लुक को एक बार देखते ही समझ जाएंगे, कि यह बाकी एसयूवी से कितना ज्यादा अलग है। इसका फ्रंट ग्रिल बोल्ड है। LED DRLs हेडलाइट रियर लुक को शानदार बनाता है। गाड़ी का स्टांस साइड से ऊंचा है। पीछे की ओर टेललाइट को स्मूद डिजाइन में पेश किया गया है। बिग साइज ऑल व्हील अलॉय व्हील्स, स्किड प्लेट्स और रूफ सेल्स इसे एक परफेक्ट एडवेंचर व्हीकल बनाते हैं।

Toyota 4Runner इंटीरियर

Toyota 4Runner 2025 कार की इंटीरियर में जाएं, तो यह पूरी तरह प्रीमियम मटेरियल से तैयार किया गया है। इसके डैशबोर्ड पर सॉफ्ट टच फिनिशिंग और 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा आपको इसमें कई चीजें मिलती हैं।

  • 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • Android Auto and Apple CarPlay सपोर्ट
  • वायरलेस चार्जिंग
  • JBL साउंड सिस्टम
  • कंफर्ट सीट

Toyota 4Runner सेफ्टी फीचर्स

अपनी एडवांस सेफ्टी के लिए Toyota 4Runner काफी ज्यादा मानी जाती है। इसमें टोयोटा सेफ्टी सेंस दी गई है। यह पूरी तरह हाई टेक सेफ्टी टेक्नोलॉजी से लैस है।

  • लेन डिपार्चर अलर्ट सिस्टम
  • ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम
  • एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर

Toyota 4Runner प्राइस और लॉन्च डेट

भारत में अभी ऑफिशियल Toyota 4Runner 2025 लॉन्च नहीं हुई है। लेकिन अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत 41,000 डॉलर (लगभग 34 लाख भारतीय रुपय) है। यह कुल 5 वेरिएंट में आती है।

  • Trail Special Edition
  • TRD Off Road
  • TRD Pro
  • Limited
  • SR5

₹60000 में घर लाएं 7 सीटर कार, फीचर्स और EMI प्लान देख तुरंत खरीदने का बन जाएगा मूड