7 Airbags से लैस 5 धांसू कार, फैमिली के साथ कर सकते हैं सुरक्षित यात्रा
भारतीय ग्राहकों के बीच कार खरीदने से पहले सेफ्टी फीचर्स को अच्छे से परखने के प्रति जागरूकता बढ़ गई है। यहां हम आपको 5 ऐसे कारों के बारे में बताएंगे, जिसमें आपको कुल 7 एयरबैग्स मिलते हैं। आईए उसपर नजर डालते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

कार में सेफ्टी फीचर्स
आज के समय में जब भी कोई 4 व्हीलर लेने जाता है, तो सबसे पहले उसकी सेफ्टी के बारे में जरूर जानना चाहता है। वहीं, ऑटोमेकर्स बनाने वाली कंपनी भी अपनी कारों में एडवांस सेफ्टी फीचर्स लगाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों का विश्वास भी काफी अधिक बढ़ चुका है।
एयरबैग्स से लैस कारें
पहले के समय कारों में 2 एयरबैग्स होते थे, जिसमें एक ड्राइवर और एक सहयोगी ड्राइवर के लिए होता था। लेकिन, अब ड्राइवर के साथ-साथ पैसेंजर्स की सुविधा के लिए भी कम्पनियां एक्स्ट्रा एयरबैग्स दे रही हैं। कोई 6 एयरबैग्स के साथ कार ला रही है, तो कुछ 7 ऑफर कर रही है।
7 एयरबैग्स वाली 5 कारें
इसी बीच आज हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताएंगे, जिसमें कंपनी की ओर से 1 या 2 नहीं बल्कि 7 एयरबैग्स दिए जाते हैं। इतना ही नहीं, इन कारों की कीमत 30 लाख रुपए से कम है। आईए उनके ऊपर एक नजर डालते हैं।
1. Tata Safari Accomplished और Accomplished+
भारत में Tata Safari काफी अधिक फेमस है, जो नेताओं के काफिले में ज्यादातर देखी जाती है। इसके 2 टॉप वेरिएंट आती हैं, पहला Accomplished और दूसरा Accomplished+ है। दोनों में ही आपको 7 एयरबैग्स मिलते हैं, जो सुरक्षा के लिए जरूरी है। इसे Global NCAP और Bharat NCAP से 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है।
2. Tata Harrier Fearless+
दूसरे नंबर पर Tata Harrier Fearless+ कार का नाम आता है। Tata की ये SUV 7 एयरबैग्स के साथ मिलती है। इसमें आपको इसके अलावा 2 लीटर का डीजल वेरिएंट इंजन भी मिलता है। यह 170 PS की पावर और 350 NM का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर भी लगा हुआ है।
3. Mahindra XUV700 AX7L
Mahindra की पावरफुल XUV700 को GNCAP में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। इसके AX7L में आपको कुल 7 एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें आपको 2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलता है। इसका इंजन 200 PS की पावर और 450 NM टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
4. Mahindra BE6 Pack 3 Select और Pack 3
पिछले साल 2024 में Mahindra BE6 को एडवांस फीचर्स और शानदार टेक्नोलॉजी से डिजाइन किया गया था। यह एक इलेक्ट्रिक SUV है। इसके Pack 2 और Pack 3 में आपको कुल 7 एयरबैग्स मिलते हैं। हाल ही में इसे Bharat NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।
5. Mahindra XEV 9e Pack Select और Pack 3
Mahindra XEV 9E एक इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इसे भी Bharat NCAP से कुल 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसके Pack 2 Select और Pack 3 में आपको 7 एयरबैग्स मिलते हैं। इसमें 79 kWh बैटरी पैक और 656 किलोमीटर तक रेंज देती है।