₹5 लाख से कम कीमत वाली 5 धांसू कार, 1 का दाम देख तुरंत निकल लेंगे खरीदने!
भारत में 5 लाख से कम कीमत वाली कार खरीदने वाली ग्राहकों की संख्या काफी ज्यादा है। कम्पनियां काफी कम दाम पर धांसू फीचर्स और दमदार माइलेज वाली गाड़ियां लॉन्च कर रही हैं। आईए उन 5 कारों के बारे में जानते हैं, जो 5 लाख के भीतर आपको मिल जाएगी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

लो बजट कार की डिमांड
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लो बजट वाली कारों की डिमांड काफी ज्यादा है। यहां लोग कम बजट में बेस्ट माइलेज, दमदार फीचर्स और धांसू इंजन वाली 4 व्हीलर खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं। कम्पनियां ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए काफी किफायती कार लॉन्च भी कर रही हैं।
Maruti से लेकर Tata तक
भारत में पॉपुलर कार कंपनी Maruti Suzuki से लेकर Tata Motors तक ग्राहकों को काफी कम कीमत पर बेस्ट परफॉर्मेंस वाली कार दे रही हैं। यही कारण है कि इन कंपनियों पर कस्टमर्स का विश्वास भी वर्तमान में काफी ज्यादा बढ़ चुका है। पेट्रोल और सीएनजी कारों ने धूम मचा रखी है।
5 लाख से कम वाली 5 कारें
इसी बीच आज हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत 5 लाख रुपए से भी कम है। इन कारों को कंपनियों ने भारतीय मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखते हुए ही मार्केट में लॉन्च किया है, जो हर चीज में बेस्ट है। आईए उनके ऊपर नजर डालते हैं।
1. Maruti Alto K10
नंबर वन पर Maruti Alto K10 का नाम इस सूची में शामिल है। यह एक पॉपुलर एंटी लेवल हैचबैक कार मानी जाती है, जो अपनी किफायती दाम और शानदार माइलेज के लिए फेमस है। इस कार की एक्स शो रूम कीमत 4.23 लाख रुपए से शुरू होती है और 6.21 लाख रुपए तक जाती है।
2. Renault Kwid
5 लाख से सस्ती कार की लिस्ट में दूसरे नंबर पर Renault Kwid आती है। यह एक स्टाइलिश हैचबैक कार मानी जाती है, जो के हाई ड्राइविंग स्थिति के साथ आकर्षक डिजाइन और आधुनिक फीचर्स के साथ आती है। इस गाड़ी की एक्स शो रूम कीमत 4.70 लाख रुपए से शुरू होकर 6.45 लाख रुपए तक जाती है।
3. Maruti S Presso
इस सूची में तीसरे नंबर पर Maruti Suzuki S Presso ने अपना नाम दर्ज कराया है। यह एक किफायती हैचबैक कार कही जाती है जो उच्च ड्राइविंग स्थिति और SUV जैसा अनुभव देती है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 4.26 लाख रुपए है। इसमें आपको पूरी तरह से आधुनिक फीचर्स मिलेंगे।
4. Tata Tiago
चौथे नंबर पर इस सूची में Tata Tiago का नाम आता है। यह एक सुरक्षित और आरामदायक हैचबैक कार की सूची में आती है। यह मजबूत निर्माण ओर कई सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 5 लाख रुपए है। इसमें भी आपको न्यू आधुनिक टेक्नोलॉजी मिलेगी।
5. Vayve Mobility EV
5 लाख से कम रुपए वाली कार की लिस्ट में Vayve Mobility EV पांचवें नंबर पर आती है। यह एक इलेक्ट्रिक कार है, जो 5 लाख से कम की कीमत पर आपको मिल जाएगी। यही खासियत इसे किफायती और पर्यावरण अनुकूल कार बनाती है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 3.59 लाख रुपए से स्टार्ट होती है।