भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली 5 CNG कार, कीमत इतना लो बजट वाले भी खरीद लें
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों में CNG कारें बनीं लोगों की पसंद। जानिए भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 5 CNG कारों के बारे में, जो आपके बजट में भी फिट बैठेंगी।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

CNG कार की डिमांड
भारत में पेट्रोल और डीजल से ज्यादा अब लोग सीएनजी वेरिएंट वाली कार की तरह तेजी से बढ़ रहे हैं। कंपनियों द्वारा एक से बढ़कर एक धांसू मॉडल और दमदार इंजन वाली CNG कार मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। Tata, Mahindra और Maruti जैसी कम्पनियां आधुनिक टेक्नोलॉजी दे रही हैं।
माइलेज की अहमियत
जब भी न्यू CNG कार खरीदने की बात होती है, तब भारत में लोगों के लिए माइलेज काफी अहमियत रखता है। हर एक ओनर गाड़ी लेने से पहले सबसे पहले उसके माइलेज के बारे में अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेता है उसके बाद ही कार खरीदने के लिए तैयार होता है।
सबसे ज्यादा माइलेज वाली 5 कारें
इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में सबसे ज्यादा सेल होने वाली बेस्ट माइलेज CNG कारों में 33 km/l तक की क्षमता होती है। इसी बीच आज हम आपको उन 5 कारों के बारे में बताएंगे, जो सबसे ज्यादा माइलेज CNG वेरिएंट में देती है। माइलेज के अलावा यह किफायती भी हैं।
1. मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio)
पहले नंबर पर भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार मारुति सुजुकी सेलेरियो (Maruti Suzuki Celerio) का नाम इस लिस्ट में आता है। CNG वेरिएंट वाली यह कार 34.43 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 6.74 लाख रुपए है।
2. मारुति सुजुकी अल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10)
दूसरे नंबर पर इस सूची में मारुति सुजुकी अल्टो के10 (Maruti Suzuki Alto K10) का नाम आता है। इस सीएनजी वेरिएंट कार से 33.82 km/kg का माइलेज आपको आसानी से मिल जाता है। यह दो वेरिएंट में मार्केट में आते हैं। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 5.74 लाख रुपए है।
3. मारुति सुजुकी वैगन आर (Maruti Suzuki WagonR)
तीसरे स्थान पर Maruti Suzuki की सबसे कियाफती और दमदार माइलेज वाली कार Wagon R का नाम शुमार है। देश की तीसरी सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली इस कार की कैपेसिटी 33.47 km/kg है। इसकी शुरुआती एक्स शो रूम कीमत 6.45 लाख रुपए है।
4. मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift)
चौथे नंबर पर Maruti Suzuki Swift ने अपना इस लिस्ट में लिखवाया है। इसके CNG वेरिएंट ने बाजारों में धमाका कर दिया। यह 32.85 km/kg का माइलेज देने की क्षमता रखती है। इसकी कीमत एक्स शो रूम 8.20 लाख रुपए है।
5. मारुति सुजुकी एस प्रेसो (Maruti Suzuki S Presso)
पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा भारत में माइलेज देने वाली कार का नाम Maruti Suzuki S Presso है। यह कार कंपनी के दावे के मुताबिक 32.73 km/kg का माइलेज देती है। इसकी एक्स शो रूम कीमत 5.92 लाख रुपए है।