Tata Punch 2025 नए अवतार में लॉन्च, दमदार इंजन, बेहतरीन माइलेज और आकर्षक फीचर्स से लैस। जानें कीमत, EMI प्लान और अन्य डिटेल्स।

ऑटोमोबाइल डेस्क: Tata Motors ने अपनी माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की सबसे दमदार कार Tata Punch को न्यू लुक के साथ मार्केट में उतारा है। या पहले से ज्यादा दमदार माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है। अगर आप भी एक ऐसी ही कर की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है। इसमें आपको अफॉर्डेबल EMI प्लान भी मिलेगा। चलिए इसकी खासियत, लॉन्च डेट कीमत और इंजन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

New Tata Punch 2025 इंजन

New Tata Punch 2025 में 1.2 लीटर शानदार Revotron पेट्रोल इंजन लगाया गया है, जो BS6 फेज 2 नॉर्म्स के मुताबिक अपडेटेड है। इस इंजन का परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों ही पहले के मामले में बेहतरीन किया गया है। यह 86 ps की पावर और 113 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा AMT और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलते हैं।

New Tata Punch 2025 माइलेज

New Tata Punch 2025 पहले से ज्यादा माइलेज देने वाली कार बन चुकी है। कंपनी के दावे के मुताबिक, पेट्रोल वेरिएंट में यह कार मैनुअल 20.09 km/ और पेट्रोल AMT में 18.8 km/l की माइलेज देती है। इसके अलावा CNG में यह कार 27 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है।

₹1.80 लाख दाम 45 का माइलेज, Maruti की धांसू फीचर्स वाली सस्ती कार देख अभी बना लेंगे खरीदने का प्लान

New Tata Punch 2025 डिजाइन और कलर ऑप्शन

New Tata Punch 2025 में इस बार डिजाइन का खास ध्यान रखा गया है। कंपनी ने इस गाड़ी का एक्सटीरियर अब ज्यादा मस्कुलर और स्पोर्टी बना दिया है।

  • Tata Curvv जैसी न्यू ग्रिल डिजाइन
  • स्लीक LED DRLs
  • प्रोजेक्टर हैडलैंप्स
  • डुअल टोन रूफ ऑप्शन
  • न्यू 16 इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स

कलर: काजीरंगा ग्रीन, डेटोना ग्रे, एटॉमिक ऑरेंज, ओवरोन ब्लैक, ओपेरा ब्लू और आर्कटिक व्हाइट

New Tata Punch 2025 इंटीरियर और फीचर्स

New Tata Punch 2025 का इंटीरियर और फीचर्स पहले के मुकाबले ज्यादा धांसू हो गया है। यह पूरी तरह मॉडर्न और प्रीमियम लगता है। आईए जानते हैं कि इंटीरियर में क्या मिलता है?

  • 10.25 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • क्रूज कंट्रोल
  • वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स (ZX+)

New Tata Punch 2025 सेफ्टी फीचर्स

टाटा पंच शुरुआत से ही सेफ्टी फीचर्स के लिए जानी जाती है। यह ग्लोबल NCAP में 5 स्टार रेटिंग पाने वाली सबसे किफायती SUV कार है। 2025 मॉडल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

  • 6 एयरबैग्स
  • ESP with हिल होल्ड एसिस्ट
  • 360 डिग्री कैमरा
  • रियर पार्किंग कैमरा
  • ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर
  • ब्रेक स्वे कंट्रोल

New Tata Punch 2025 लॉन्च डेट

New Tata Punch 2025 को लेकर कंपनी ने ऑफिशियल रूप से 22 जून को इसे पेश किया था। लॉन्च से पहले इसके टीचर और लीक हुए इमेज ने ग्राहकों में क्रेज बढ़ा दिया। लॉन्च के बाद इसकी बुकिंग में काफी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है।

New Tata Punch 2025 प्राइस (भारत में)

भारत में न्यू टाटा पंच 2025 के प्राइस की बात करें, तो की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए हो सकती है। इसका टॉप मॉडल 9.29 लाख रुपए हो सकती है। अगर आप इस कर को बैंक ऑफर्स के साथ खरीदने हैं, तो 55,000 रुपए तक छूट मिल सकती है।

New Tata Punch 2025 EMI प्लान

इस New Tata Punch 2025 को फाइनेंस पर घर लाना चाहते हैं, तो इसका डाउनपेमेंट 1 लाख रुपए से शुरू होता है। 60 महीने के लिए EMI प्लान 7,200 रुपए प्रति महीने है। आपको 9.25 प्रतिशत का ब्याज दर लगेगा। बैंक ऑफर्स में 55,000 रुपए तक छूट मिल सकती है। इसके अलावा HDFC, SBI, ICICI और Kotak जैसे बैंकों के जरिए नो कॉस्ट EMI की सुविधा भी मिलती है।

₹1.5 लाख की Royal Enfield मार्केट में मचाएगी धमाल, पावर और धांसू फीचर्स देख हिल जाएगा दिमाग