New SUVs Upcoming: सितंबर 2025 में भारतीय कार मार्केट में धमाका होने वाला है। चाहे आप SUV के शौकीन हों या आपको इलेक्ट्रिक कार पसंद है या फिर ऑफ-रोडिंग के दीवाने हों, इस महीने हर तरह के कार लवर्स के लिए कुछ न कुछ खास है।

Upcoming Cars in September 2025: फेस्टिव सीजन से पहले कार कंपनियां अपने लेटेस्ट मॉडल्स भारत में लॉन्च करने की तैयारी में जुट गई हैं। सितंबर का महीना नई कार लेने का प्लान बनाने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है, क्योंकि कई नई और मोस्ट अवेटेड कारें भारतीय सड़कों पर उतरेंगी। आइए जानते हैं इस महीने आने वाली 5 सबसे दमदार कारों के बारें में और उनकी लॉन्चिंग डेट...

मारुति सुजुकी की नई SUV

मारुति सुज़ुकी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी को 3 सितंबर 2025 को भारत में पेश करने वाली है। कार का ऑफिशियल नाम अभी सामने नहीं आया है, लेकिन खबरों के अनुसार इसे Maruti Suzuki Escudo कहा जा सकता है। यह मॉडल ब्रेजा और ग्रैंड विटारा के बीच एरेना लाइनअप में रखा जाएगा। अंदर की जगह और सीटें ग्रैंड विटारा से थोड़ी बड़ी होंगी और फैमिली के लिए खास, 3-रो सीटिंग की सुविधा भी मिल सकती है।

Citroen Basalt X

सिट्रोएन इंडिया 5 सितंबर 2025 को अपनी नई SUV Basalt X भारत में लॉन्च करने जा रही है। बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसकी टोकन राशि 11,000 रुपए रखी गई है। नया Basalt X C3X की तरह अपडेटेड फीचर्स के साथ आएगा, जिसमें एसयूवी के इंटीरियर में कंट्रास्ट फिनिश और ‘Basalt X’ बैज जैसी नई डिटेल्स शामिल हैं। यह मॉडल उन लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जो स्टाइल और स्पेस दोनों की तलाश में हैं।

VinFast VF6

वियतनामी ऑटो जाइंट विनफास्ट 6 सितंबर को वीएफ6 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाला है। इसमें 59.6 kWh बैटरी लगी है, जो जो 204 एचपी मोटर को पावर देती है। WLTP रेटेड रेंज 480 किमी है। यह ईवी उन कस्टमर्स के लिए एक शानदार विकल्प है जो पर्यावरण के अनुकूल वाहन और लंबी दूरी की रेंज चाहते हैं।

VinFast VF7

विनफास्ट VF7 भी 6 सितंबर को लॉन्च होगी। यह 2WD और 4WD दोनों वर्जन में उपलब्ध होगी। 2WD मॉडल में 204 hp का फ्रंट मोटर और AWD वर्ज़न में कुल 350 hp, 500 Nm टॉर्क है। WLTP रेंज 2WD के लिए 450 km और AWD के लिए 431 किमी है। VF7 इलेक्ट्रिक SUV परफॉर्मेंस और स्पेस दोनों में दमदार है।

महिंद्रा थार फेसलिफ्ट

महिंद्रा अपनी थार फेसलिफ्ट को सितंबर में लॉन्च करने वाली है। लीक हुई स्पाई शॉट्स के मुताबिक, नई थार फेसलिफ्ट में वर्टिकल स्लेट ग्रिल, 5 डोर वाले मॉडल के LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स और C-शेप्ड DRLs मिलेंगे। इसके अलावा फ्रंट बम्पर, फॉग लैंप और LED इंडिकेटर भी Roxx वर्जन की तरह होंगे। यह अपडेटेड थार ऑफ-रोडिंग और शहरी ड्राइव दोनों के लिए आकर्षक है।

इसे भी पढ़ें- 360° कैमरा, क्रूज कंट्रोल से लैस Renault Kiger को ₹50000 में ला सकते हैं घर, इतनी देनी होगी EMI