महिंद्रा 2026 तक धमाकेदार SUVs ला रही है! स्कॉर्पियो N फेसलिफ्ट, बोलेरो नियो, XUV3XO EV, XEV 7e, और थार फेसलिफ्ट जैसी गाड़ियां जल्द ही सड़कों पर होंगी। जानिए इनकी खासियत और लॉन्च डेट।

Upcoming 5 Mahindra SUVs: देश की मशहूर SUV ब्रांड Mahindra ने बाजारों में धमाका कर दिया है। कंपनी एक के बाद एक नई गाड़ियां सड़क पर उतार रही हैं। महिंद्रा की गाड़ी खरीदने के लिए ग्राहकों की लाइनें लगी हुई हैं। इसी बीच साल 2026 तक अपनी ग्रोथ को और तेज करने के लिए नई इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और ICE-पावर्ड मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में है। चलिए हम आपको महिंद्रा की आने वाली उन 5 SUV के बारे में बताते हैं। साथ ही लॉन्च डेट भी जानेंगे।

1. Mahindra Scorpio N Facelift

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन 2026 मॉडल लाइनअप में एक नया Z8 T वेरिएंट जोड़ा जाएगा, जबकि मौजूदा Z8 L ट्रिम लेवल को 2 ADAS टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया जाएगा। नया Z8 T ट्रिम EPB, ऑटोहोल्ड, वेंटिलेटेड सीट्स, फ्रंट पार्किंग सेंसर, कैमरा और 12 स्पीकर वाला सोनी ऑडियो सिस्टम जैसे फ़ीचर्स के साथ आएगा। अपडेटेड Z8 L ट्रिम का ADAS सूट 12 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स देगा।

2. Mahindra Bolero Neo

अपडेटेड Mahindra Bolero Neo 15 अगस्त 2025 को लॉन्च होगी। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि SUV में नए बॉडी पैनल, नया लोगो, थार रॉक्स से प्रेरित राउंड हेडलैंप, ज़्यादा सीधा नोज, नए फ़ॉग लैंप और अपडेटेड बंपर जैसे कुछ कॉस्मेटिक बदलाव होंगे। इसके मौजूदा 100 bhp, 1.5 लीटर, 3-सिलेंडर डीजल इंजन के साथ आने की उम्मीद है।

3. Mahindra XUV3XO EV

महिंद्रा XUV3XO EV में एक छोटा 35kWH बैटरी पैक होने की उम्मीद है। इसके आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन की जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें नए डिज़ाइन का फ्रंट ग्रिल, 'EV' बैजिंग, नए अलॉय व्हील और C-शेप के टेललैंप होने की संभावना है।

4. Mahindra XEV 7e

XEV 9e का 7-सीटर वर्जन, महिंद्रा XEV 7e, इस साल के आखिर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह 5-सीटर मॉडल से लंबी होगी, लेकिन इसमें XEV 9e वाला ही प्लेटफॉर्म, इंटीरियर, डिज़ाइन और पावरट्रेन होगा। इसकी कीमत XEV 9e से लगभग 2 लाख से 2.50 लाख रुपये ज़्यादा होने की उम्मीद है।

5. Mahindra Thar Facelift

2026 में आने वाली महिंद्रा थार फेसलिफ्ट में अपडेटेड केबिन होगा, जिसमें थार रॉक्स के कई फीचर्स, जैसे लेवल 2 ADAS शामिल होंगे। बाहर की तरफ, SUV में नया ग्रिल, नए डिज़ाइन के हेडलैंप, अपडेटेड फ्रंट और रियर बंपर, नए अलॉय व्हील और थोड़े बदले हुए टेललैंप हो सकते हैं। वहीं, इस नई गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।