महिंद्रा मराज़ो, फैमिली और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बेहतरीन विकल्प। जानें इसके शानदार फीचर्स, माइलेज, कीमत और EMI प्लान।
Manindra Marrazo 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पॉपुलर कंपनी महिंद्रा ने धमाका मचा रखा है। अगर आप भी इस कंपनी की एक ऐसी ही धांसू कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। फैमिली ट्रिप्स और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए Mahindra Marrazo एक बेस्ट चॉइस हो सकती है। इसमें गौर करने वाली बात है कि इसमें प्रीमियम डिजाइन और आरामदायक स्पेस मिलती है। चलिए इसकी पूरी खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Mahindra Marrazo इंजन और परफॉर्मेंस
Mahindra Marrazo में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर D15 डीजल इंजन लगाया गया है। यह 122 PS की पावर और 300 nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसका मतलब यह है कि ये MPV न केवल स्मूद चलती है बल्कि पावरफुल है। इस इंजन की फ्यूल एफिशियंसी भी जबरदस्त है। ऐसे में लॉन्ग ट्रिप के लिए यह बेस्ट विकल्प बन सकती है।
Mahindra Marrazo माइलेज
कोई भी कार लेने से पहले कस्टमर उसके माइलेज के बारे में जरूर जानना चाहते हैं। ऐसे में Mahindra Marrazo की माइलेज पर नजर डालें, कंपनी के दावे के मुताबिक यह करीब 17.3 से 17.6 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। इसका इको मोड इसमें और भी मदद करता है। ऐसे ये MPV लॉन्ग ट्रिप के लिए काफी किफायती साबित हो सकती है।
Mahindra Marrazo डिजाइन और लुक
Mahindra Marrazo का डिजाइन इटली की फेमस डिजाइन कंपनी Pininfarnia के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका लुक एकदम मॉडर्न और स्टाइलिश है। इसके फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और टेललाइट्स प्रेरित डिजाइन को दर्शाता है। जिससे यह रोड पर काफी ज्यादा शानदार लुक देती है।
Mahindra Marrazo एडवांस फीचर्स
Mahindra Marrazo के टॉप M6+ वेरिएंट में 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है। यह Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। साथ ही ड्युअल USB, हैप्टिक फीडबैक और 4.2 इंच का डिजिटल क्लस्टर जैसी खूबियां इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे रखती है। डिजिटल क्लस्टर में आपको टर्न बाय टर्न इंडिकेटर, इको ड्राइव इनसाइट्स और रिमाइंडर फीचर्स मिलते हैं।
Mahindra Marrazo सेफ्टी फीचर्स
Mahindra ने इस जबरदस्त कार में सेफ्टी फीचर्स का पूरा ध्यान रखा है। इसके सभी 4 पहियों में डिस्क ब्रेक लगाए गए हैं। साथ ही ABS, EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटस जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी इसमें मौजूद है। इसका साफ है कि इसमें फैमिली की सुरक्षा को पूरी तरह से ध्यान में रखा गया है।
आ सकती है।
Mahindra Marrazo प्राइस और EMI प्लान
Mahindra Marrazo की एक्स शो रूम कीमत 14.59 लाख रुपए से शुरू होती है। इसका टॉप वेरिएंट 17 लाख रुपए तक जाती है। वहीं, ऑन रोड प्राइस 16.90 लाख के आसपास आती है। इसके अलावा इसे आप EMI पर खरीदना चाहते हैं तो 5 साल की EMI लगभग 27,000 से 32,000 रुपए तक आती है। आपके चुने गए वेरिएंट और डाउन पेमेंट पर डिपेंड करती है।