New Hyundai Exter 2025 ने भारतीय बाजारों में धमाका कर दिया है। इसकी कीमत और फीचर्स लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आप भी इसे घर लाने की सोच रहे हैं, तो इसके बारे में सबकुछ जान लीजिए। 

Hyundai Exter 2025: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में SUV ने धूम मचा दी है। इस कार के पीछे लोग दीवाने बने हुए हैं। अगर आप भी कम बजट में एसयूवी जैसी कार खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो ह्युंडई की नई पेशकश आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती है। जी हां, हम बात New Hyundai Exter 2025 की बात कर रहे हैं। यह केवल बजट ही नहीं, बल्कि माइलेज और फीचर्स को लेकर भी चर्चा में है। यह कार लोगों का दिल जीत रही है। चलिए इसकी सभी खासियत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Hyundai Exter 2025 माइलेज

Hyundai Exter 2025 के माइलेज को लेकर आपके मन में सवाल जरूर होगा। कंपनी के दावे के मुताबिक, यह कार 19 से 23 km/l तक माइलेज देने में सक्षम है। इसी दमदार माइलेज के चलते यह बेस्ट SUV बनी हुई है। आप चाहे फैमिली ट्रिप पर जा रहे हों या फिर ऑफिस। इसकी फ्यूल एफिशियंसी पॉकेट पर ज्यादा जोर नहीं देगा। यह पेट्रोल और CNG दोनों वेरिएंट में आता है।

Hyundai Exter 2025 क्यों खास है?

अफॉर्डेबल एसयूवी कार 2025 की बात करें, तो यह अपनी प्राइस फीचर्स, कॉम्बिनेशन और माइलेज के लिए जाना जाता है। इसकी सीधी टक्कर Renault Kiger और Maruti Fronx से होती है। इसमें एक्सटर की डिजाइन और ह्युंडई की फीचर्स ब्रांड वैल्यू में अलग पहचान देती है।

Hyundai Exter 2025 फीचर्स

Hyundai Exter 2025 की फीचर्स पर नजर डालें, तो इसमें सेगमेंट के हिसाब से बेस्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स मिलते हैं। इसमें कई आधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। आईए उसे भी देखते हैं।

  • 8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • वायरलेस Android Auto और Apple Car Play
  • डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
  • ESP
  • हिल एसिस्ट कंट्रोल
  • 6 एयरबैग्स
  • कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ

Hyundai Exter 2025 प्राइस

वैसे तो मार्केट में SUV लेने के लिए आपको 10 लाख रुपए खर्च करने पड़ेंगे, लेकिन Hyundai Exter 2025 इससे भी किफायत दाम पर आती है। मिडिल क्लास फैमिली को ध्यान में रखते हुए ही कंपनी ने इसकी कीमत तय की है। इसका बेस वेरिएंट करीब 6 लाख रुपए (एक्स शो रूम) है। युवाओं और फैमिली के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

10 से 6 लाख के भीतर में Hyundai Exter 2026 के वेरिएंट्स में EX, S, SX, SX(O), और SX (O) Connect आते हैं। 6 से 7 लाख के रेंज तक आप इस कार को घर लाना चाहते हैं तो SX आपके लिए बेस्ट चॉइस होगा।