MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • Honda WR-V के 9 सेफ्टी फीचर्स जो इसे बनाते हैं सबसे भरोसेमंद SUV, एशियन NCAP ने दी 5 स्टार रेटिंग

Honda WR-V के 9 सेफ्टी फीचर्स जो इसे बनाते हैं सबसे भरोसेमंद SUV, एशियन NCAP ने दी 5 स्टार रेटिंग

ऑटो डेस्क : Honda WRV को ASEAN NCAP ने एक क्रैश टेस्ट के बाद फाइव स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है। इस एसयूवी को कुल 42.79 पॉइंट मिले हैं। अगर आप भरोसेमंद एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो यह बेस्ट ऑप्शन में से एक हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

2 Min read
Satyam Bhardwaj
Published : Jan 21 2023, 02:25 PM IST | Updated : Jan 21 2023, 02:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
Image Credit : google

Honda WR-V SUV सेफ्टी रेटिंग
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस SUV को कुल 27.41 अंक मिले हैं। चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में होंडा डब्ल्यूआर-वी एसयूवी को डायनैमिक टेस्ट में 24 पॉइंट, व्हीकल बेस्ड टेस्ट में 8 पॉइंट, चाइल्ड सीट इंस्टालेशन में 10.06 पॉइंट और चाइल्ड डिटेक्शन में 0.73 पॉइंट मिले हैं। इसका मतलब कुल 42.79 पॉइंट मिले हैं। इसी वजह से एशियन NCAP की तरफ से इस एसयूवी को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। 

25
Asianet Image
Image Credit : google

Honda WR-V SUV का दमदार इंजन
भारत में इस वक्त मौजूद होंडा WR-V SUV में इसके सिटी मॉडल की तरह ही 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन कंपनी ने दिया है। यह सीवीटी गियरबॉक्स के साथ 121bhp की पावर और 145Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।

35
Asianet Image
Image Credit : google

Honda WR-V SUV के फीचर्स
इस एसयूवी के फीचर्स की बात करें तो 16-इंच अलॉय व्हील्स, ऑल -ब्लैक थीम वाला केबिन और डुअल-टोन पेंट स्कीम इसमें दिए गए हैं। गुलर रैप अराउंड हेडलैम्प्स, बंपर के साथ एलईडी टेल-लैंप जैसे फीचर्स भी इस एसयूवी में है।

45
Asianet Image
Image Credit : google

Honda WR-V SUV में सेफ्टी फीचर्स
अब अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में 1- ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, 2- पेडेस्ट्रियन AED, 3- लेन डिपार्चर वार्निंग, 4- AEB इंटर-अर्बन, 5- फॉरवर्ड कोलिशन वार्निंग और 6- लेन कीप असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स हैं। टू व्हीलर्स की सेफ्टी का ध्यान भी इसमें रखा गया है। इसके लिए 7- ब्लाइंड स्पॉट विज़ुअलाइजेशन, 8- ऑटो हाई बीम और 9- AEB जैसे फीचर्स भी हैं।

55
Asianet Image
Image Credit : google

Honda WR-V SUV की भारत में लॉन्चिंग
होंडा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही इंडोनेशिया में अपनी न्यू जेनरेशन WR-V पेश की है। इसकी लंबाई करीब 4 मीटर है। भारत में इसकी जल्द ही लॉन्चिंग की जाएगी। अगले साल 2024 तक यह मिड साइज एसयूवी भारत में लॉन्च  की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें
यही हाल रहा तो मिडिल क्लास के लिए घर खरीदने से कम नहीं होगा कार लेने का सपना, ये है वजह

इस साल धमाल मचाएंगी Tata Motors की ये गाड़ियां, कार खरीदने जा रहे तो करिए थोड़ा इंतजार
 

Satyam Bhardwaj
About the Author
Satyam Bhardwaj
सत्यम भारद्वाज। 2017 से जर्नलिज्म की फील्ड में काम कर रहे हैं, 8 साल का अनुभव। अक्टूबर 2021 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़कर सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है। पॉलिटिकल न्यूज, नेशनल न्यूज, बिजनेस-टेक और ऑटो, क्राइम और फीचर स्टोरीज में खास इंट्रेस्ट है। अलग-अलग मीडिया इंस्टीट्यूशन और कई पब्लिक रिपोर्ट्स बनाने का अनुभव। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved