MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • Home
  • Auto
  • Bikes
  • TVS से लेकर Ola तक... ये रही भारत की 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक स्कूटर

TVS से लेकर Ola तक... ये रही भारत की 5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक स्कूटर

5 Most Expensive Electric Scooter: इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार भारत में तेजी से हो रहा है। टू व्हीलर्स के मामले में ग्राहक पीछे नहीं रह रहे हैं। चलिए आज हम आपको उन 5 स्कूटरों के बारे में बताते हैं, जो इस समय देश की सबसे महंगी इलेक्ट्रिक स्कूटर है। 

3 Min read
Shivansh Shekhar
Published : Jul 13 2025, 05:38 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार
Image Credit : ather,bajaj,ola

इलेक्ट्रिक वाहनों का विस्तार

विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रही हैं। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

28
दोपहिया वाहनों का क्रेज
Image Credit : ola

दोपहिया वाहनों का क्रेज

भारतीय लोगों के बीच दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भी बढ़ रहा है। पेट्रोल छोड़ लोग तेजी से इस वेरिएंट की ओर रुख कर रहे हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह है, कि इसमें आपको फ्यूल में पैसे खर्चे नहीं करने पड़ते हैं। एक बार बैटरी को फुल चार्ज करने के बाद आप लंबी दूरी तय कर सकते हैं।

38
5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक स्कूटर
Image Credit : hero

5 सबसे महंगी इलेक्ट्रिक स्कूटर

इसी बीच आज हम भारत की उन 5 इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत सबसे ज्यादा है। कीमत के साथ-साथ बैटरी और उनकी क्षमता के बारे में भी हम जानेंगे। घबराएं नहीं, आपकी बजट 2 लाख के भीतर ही रहने वाली है। चलिए अब नजर डालते हैं।

48
1. TVS iQube
Image Credit : tvs

1. TVS iQube

दोपहिया वाहनों के मामले में TVS एकदम धांसू ब्रांड है, जिसकी लोकप्रियता भारत में काफी ज्यादा है। उसी में TVS iQube Scooter आता है, जिसकी कीमत 1.09 लाख रुपए (एक्स शो रूम) से शुरू होकर 1.28 लाख रुपए तक जाती है। यह 3.5 kWh और ST वेरिएंट में उपलब्ध है।

58
2. Bajaj Chetak
Image Credit : bajaj

2. Bajaj Chetak

अब टू व्हीलर की बात जब हो रही है, तो उसमें बजाज कहां पीछे रहने वाली है। इस कंपनी ने अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी धमाल मचा दिया है। Bajaj Chetak एक रेट्रो स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी रेंज 153 KM तक है। इसकी कीमत 1,00,041 से स्टार्ट होकर 1,34,922 रुपए तक जाती है। इसमें आपको 4 वेरिएंट्स मिलेंगे।

68
3. Hero Vida VX2
Image Credit : hero

3. Hero Vida VX2

TVS और Bajaj की इलेक्ट्रिक स्कूटर तो आपने देख लिया। चलिए, अब हम आपको Hero के इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताते हैं। कंपनी की Hero Vida VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल 3 वेरिएंट्स में आती है। इनमें अलग-अलग रेंज और बैटरी क्षमता मिलती है। इसकी कीमत 99,490 रुपए से शुरू होकर 1,09, 990 तक जाती है।

78
4. Ather 450X
Image Credit : ather

4. Ather 450X

इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स वाहनों के मामले में Ather कहां पीछे रहने वाली है। लीजिए, उसकी Ather 450X एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जो अपने दमदार प्रदर्शन और फीचर्स के लिए जानी जाती है। इसकी शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपए से।

88
5. Ola S1 Pro
Image Credit : ola

5. Ola S1 Pro

महंगी टू व्हीलर्स इलेक्ट्रिक गाड़ियों की लिस्ट में ओला ने भी धाक जमा ली है। Ola S1 Pro एक प्रीमियम और बेस्ट रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। यह 3 kWh और 4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है। इसका शुरुआती प्राइस 1,26,515 रुपए है। वहीं, टॉप वेरिएंट के लिए आपको 1,47,240 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।

About the Author

SS
Shivansh Shekhar
शिवांश शेखर। डिजिटल मीडिया में 4 साल से ज्यादा का अनुभव। दिसंबर 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी से जुड़े हैं। इनको ऑटो और खेल बीट पर इंट्रेस्ट है। पूर्व में दैनिक जागरण के डिजिटल मीडिया, स्पोर्टस कीडा में भी काम कर चुके हैं। इनके पास पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री है। खेल-धर्म के साथ इनको ऑटो फील्ड पर लिखने की रुचि है। इनसे shivansh.shekar@asianetnews.in पर संपर्क किया जा सकता है।
बाइक समाचार
 
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved