क्या डेली ड्राइव के लिए बेस्ट ऑप्शन हैं Honda की ये 5 सस्ती बाइक?
Top 5 Cheapest Motorcycle of Honda: टू व्हीलर्स सेक्टर में Honda कंपनी पावरफुल इंजन और दमदार माइलेज वाली बाइक्स किफायती दामों पर लाती है। कंपनी की Honda Shine, Honda Unicorn, Honda Shine SP और Honda Hornet 2.0 सस्ती बाइक्स मानी जाती हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us

होंडा की भारत में पॉपुलैरिटी
होंडा कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में शुरूआत से ही जलवा बिखेर रही है। कंपनी द्वारा बनाई गई बाइक्स कस्टमर्स को खूब पसंद आती है। खासकर रोजमर्रा के लिए इस कंपनी की बाइक काफी बेहतर मानी जाती हैं।
दमदार माइलेज के लिए पॉपुलर होंडा
होंडा अपनी बाईकों में पावरफुल इंजन देती है, जो दमदार माइलेज देने में सक्षम होता है। इस कंपनी की मार्केट में 1 लाख से कम की कीमत में भी अच्छी माइलेज वाली बाइक मिल जाएगी।
होंडा की 5 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलें
इसी बीच आज हम आपको होंडा कंपनी की 5 सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों के बारे में बताएंगे। इन टू व्हीलर्स की बिक्री भारतीय बाजार में जमकर हुई है। इसके अलावा हम इनकी इंजन क्षमता के बारे में भी जानकारी देंगे।
होंडा शाइन 100
होंडा की सबसे सस्ती मोटरसाइकिलों में होंडा शाइन 100 का नाम पहले नंबर पर आता है। इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 68,767 रुपए है। इसमें 98.9cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा हुआ है, जो 7.38 हॉर्स पावर और 8.05 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने दावे के मुताबिक, यह बाइक 65 kmpl माइलेज देती है।
होंडा एसपी 125
दूसरे नंबर पर होंडा की एसपी 125 बाइक का नाम लिस्ट में है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 91,771 रुपए है। यह अपनी विश्वसनीयता, अच्छे माइलेज और शानदार परफॉर्मेस के लिए जानी जाती है। यह OBD-2B कंप्लायंट इंजन के साथ आती है। कंपनी के दावे के अनुसार, Honda SP 125 63 kmpl माइलेज देने की क्षमता रखती है।
होंडा शाइन 125
होंडा की एक और सबसे सस्ती मोटरसाइकिल होंडा शाइन 120 है। इस बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 66,971 रुपए है। इसमें 123.94cc, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर BS6 इंजन लगा हुआ है, जो 7.93 हॉर्स पावर और 11 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। कंपनी ने दावे के मुताबिक, यह बाइक 55 kmpl माइलेज दे सकती है।
होंडा यूनिकॉर्न
चौथे नंबर पर होंडा की यूनिकॉर्न बाइक है। बाइकदेखो के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,20,727 रुपए है। इसमें 162.71cc, सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन मिलता है, जो 13 bhp पावर और 14.58 nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स लगा है। बाइकवाले के अनुसार, Honda Unicorn 2025 मॉडल 60-70 kmpl माइलेज देती है।
होंडा होर्नेट 2.0
होंडा कंपनी की सबसे सस्ती टू व्हीलर्स में Honda Hornet 2.0 का नाम भी आता है। बाइकदेखो के मुताबिक, इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1.58 लाख रुपए है। हालांकि, इसकी कीमत बाकी से थोड़ा अधिक है। यह 184.40cc का इंजन के साथ आती है, जो 16.99 PS पावर और 15.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका वजन 142 किलोग्राम है। यह बाइक डबल डिस्क ब्रेक के साथ आती है। माइलेज की बात करें, तो यह 57.35 kmpl माइलेज देती है।