दिल लूटने आ रही यमाहा की यह पावरफुल बाइक, 5 Photos में देखें स्पोर्टी लुक
ऑटो डेस्क : यमाहा इंडिया 13 फरवरी को Yamaha MT-15 को नया अपडेट वर्जन भारतीय मार्केट में उतार सकती है। इस बाइक की एक झलक ही आपको बेताब कर सकती है। यह देखने में जितनी स्पोर्टी है, इसके फीचर्स उतने ही धांसू हैं। आइए जानते हैं कितनी खास है यह बाइक..
| Published : Feb 08 2023, 05:53 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई अपडेटेड यामाहा MT-15 V2.0 स्पोर्टी नेकेड बाइक नए नॉर्म्स को फॉलो कर सकती है। जो भारत में 1 अप्रैल, 2023 से सरकार लागू करने जा रही है। लॉन्च होते ही यह देश की पहली सबसे अपडेटेड क्राइटेरिया को फुल फील करने वाली पहली बाइक बन जाएगी।
नई बाइक MT-15 V2.0 में 155cc VVA लिक्विड-कूल्ड इंजन से संचालित हो सकती है। यह इंजन करीब 18 hp की पॉवर और 14 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता रखती है। इसका मतलब यह है कि यह बाइक काफी पावरफुल होगी।
मीडिया रिपोर्ट्स से जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक यमाहा कंपनी अपनी नई अपडेटेड बाइक के कर्ब वेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं करेगी। यह पहले आने वाली बाइक Yamaha MT-15 की तरह ही हो सकती है।
MT-15 V2.0 बाइक हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट की गई थी। स्पाई शॉट से जानकारी मिलती है कि बाइक की डिजाइन को कंपनी बरकरार रखेगी। इसके साथ ही दोनों हेड अपसाइड डाउन फोर्क्स, रियर मोनोशॉक और डिस्क ब्रेक जैसे हार्डवेयर भी इस बाइक में देखने को मिलेंगे। जो इसे और भी दमदार बनाते हैं।
नई यामाहा एमटी-15 सिर्फ एक वैरिएंट में आएगी। जबकि आपके पास कई कलर ऑप्शन खरीदने को मिल सकता है। यह बाइक मेटैलिक ब्लैक, आइस फ्लुओ-वर्मिलियन, सियान स्टॉर्म, रेसिंग ब्लू और मॉन्स्टर एनर्जी यामाहा MotoGP एडिशन में आ सकती है।
इसे भी पढ़ें
2023 KTM 390 Adventure : स्पोक व्हील्स के साथ आ रही है जबरदस्त एडवेंचर बाइक, फीचर्स धांसू, लुक गजब का
नए अवतार में आ रही है यमाहा की यह पावरफुल बाइक, कभी हर दिल की होती थी 'धड़कन'