MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope Hindi (9-15 March 2026): 4 राशि वालों के लिए लकी है ये सप्ताह, कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

Weekly Horoscope Hindi (9-15 March 2026): 4 राशि वालों के लिए लकी है ये सप्ताह, कैसे बीतेंगे आपके 7 दिन?

Saptahik Rashifal 9 To 15 March 2026: मार्च 2026 के दूसरे सप्ताह में सूर्य-चंद्रमा राशि बदलेंगे। गुरु की स्थिति में भी परिवर्तन होगा। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। जानें आने वाले 7 दिन किसके लिए कैसा रहेंगे?

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Mar 08 2026, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026
Image Credit : Getty

साप्ताहिक राशिफल 9 से 15 मार्च 2026

Saptahik Rashi Bhavishya: मार्च 2026 का दूसरा सप्ताह 9 से 15 मार्च तक रहेगा। इस सप्ताह सूर्य और चंद्रमा की राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु ग्रह वक्री से पुन: मार्गी हो जाएगा यानी सीधी चाल चलने लगेगा। इस सप्ताह कुंभ राशि में चतुर्ग्रही योग बना रहेगा, जिसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…

213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे, लेकिन उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। ऑफिस में कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। नसों में खिंचाव और दर्द की आशंका है। किसी भी बड़े काम को करते समय घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें, नहीं तो भविष्य में परेशान होना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Shani Asta 2026: 40 दिन अस्त रहेगा शनि, 3 राशियों के करियर में आएगा उछाल-पैसा भी मिलेगा

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हो सकता है। कामकाज की अधिकता की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खर्चों की अधिकता के कारण आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई बड़ी डील इस सप्ताह हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें। वाहन के मेंटनेंस में खर्च भी करना पड़ सकता है।


ये भी पढ़ें-
Guru Margi Rashifal: 11 मार्च से 4 राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम! गुरु ग्रह देगा नेम-फेम

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

नए काम की शुरुआत के लिए ये सप्ताह अनुकूल नहीं है, इसलिए कुछ भी करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें। ऑफिस का माहौल पॉजिटिव रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। भाई-बहन से भावनात्मक संबंध और भी गहरे होंगे। अपने खानपान को लेकर सावधान रहें, सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। आपकी प्रतिभा लोगों के सामने आएगी। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए आपको वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

613
सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे, इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने-फिरने में समय व्यर्थ ना करें। कर्मचारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें, यहां भविष्य में आपका साथ देंगे। प्रेम संबंधों की बात विवाह तक पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए ईमानदारी से प्रयास करने होंगे।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह सामाजिक कार्यों में आपके द्वारा दिए गए योगदान की सराहना होगी। युवा अपना लक्ष्य तय करेंगे और उसे पाने के लिए प्रयास भी करेंगे। मौसमजनित बीमारियां परेशान कर सकती हैं। बड़े अधिकारी या राजनीतिज्ञ से मुलाकात संभव है, जिसका फायदा भविष्य में मिलेगा। नौकरी से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह ससुराल पक्ष से कोई कीमती उपहार मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। धन संबंधी लेनदेन के मामले को लेकर दोस्तों से रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवन साथी के साथ घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। पुरानी बीमारियों में आराम मिलेगा। संतान से सुख मिलेगा।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखें, नहीं तो छोटी-छोटी बातों का विवाद हो सकते हैं। नौकरी में आपकी काबिलियत परखी जाएगी। पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। संतान के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की बातों में भूलकर न आएं।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

अटका हुआ पैसा इस सप्ताह आने के योग बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं। खान-पान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है नहीं तो पेट को रोग परेशान करेंगे। परिवार के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखना आपको खुशी प्रदान करेगा। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में सुधार संभव है।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लव लाइफ सामान्य रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी पेशा लोग अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। बिजनेस की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर रहेगी। अच्छी सेहत के लिए संयमित आहार लें और गरिष्ठ भोजन से बचें। कोई अनचाहा मेहमान आपके घर आ सकता है। इससे मन खिन्न रहेगा।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह यात्रा का प्रोग्राम ना बनाएं नहीं तो परेशानी का अनुभव होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मनमुटाव की वजह से संबंधों में दरार आ सकती है। बिजनेस से जुडी कोई योजना इस सप्ताह बन सकती है। योजनाओं को क्रियान्वित करने का उचित समय है। संतान से सुख मिल सकता है।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह नौकरी में सामंजस्य बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। बदलते मौसम की वजह से एलर्जी हो सकती है। इसलिए ज्यादा देर घर से बाहर न रहें। पूंजी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार अवश्य करें या किसी अनुभवी की सलाह अवश्य लें। बिजनेस में कोई आर्डर आने की संभावना है। छोटा-मोटा धन लाभ भी होगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aaj Ka Panchang 8 March 2026: रंग पंचमी आज, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ योग, मुहूर्त और राहुकाल
Recommended image2
Aaj Ka Rashifal 8 March 2026: मेष, वृषभ और मिथुन वालों के लिए शुभ संकेत, जानें 12 राशियों का हाल
Recommended image3
Shani Asta 2026: 40 दिन अस्त रहेगा शनि, 3 राशियों के करियर में आएगा उछाल-पैसा भी मिलेगा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved