MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Astrology
  • Weekly Horoscope 13 To 19 April 2026: सूर्य-शुक्र बदलेंगे राशि, किसकी बदलेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Weekly Horoscope 13 To 19 April 2026: सूर्य-शुक्र बदलेंगे राशि, किसकी बदलेगी किस्मत? जानें साप्ताहिक राशिफल से

Horoscope This Week: अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में चंद्रमा, सूर्य और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे। इनका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। किसी के लिए ये शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

5 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Apr 12 2026, 10:52 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026
Image Credit : ChatGPT

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 अप्रैल 2026

Astrology Weekly Forecast: अप्रैल 2026 का तीसरा सप्ताह 13 से 19 तारीख तक रहेगा। इस दौरान चंद्रमा के अलावा सूर्य और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगा। सूर्य 14 अप्रैल को मीन से निकलकर मेष में प्रवेश करेगा, जो उसकी उच्च राशि है। वहीं शुक्र 19 अप्रैल को मेष से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी 12 राशियों पर होगा। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…


ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: करियर, प्यार और पैसा ! टैरो कार्ड से जानें आने वाले 7 दिनों में किस राशि को क्या मिलेगा?

213
मेष साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मेष साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह इस राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में बहुत सुख मिलेगा। पहले किए गए कामों के सकारात्मक परिणाम आएंगे। सप्ताह की शुरुआत में खर्च अधिक हो सकता है लेकिन आप मैनेज कर लेंगे। बड़े भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद संभव है। जोखिमभरे निवेश से बचने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: 14 अप्रैल से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, बढ़ेगा बैंक बैलेंस-मिलेगी नौकरी

313
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को स्वास्थ्य को लेकर चिंता पूरे सप्ताह बनी रहेगी। दिल की बीमारी व ब्लडप्रेशर के मरीजों के लिए यह समय चिंताजनक रहेगा। आप कोई गलत निर्णय भी इस दौरान ले सकते हैं। परिजनों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा के लिए समय मध्यमफलकारी है। आकस्मिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

413
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह काम की अधिकता रहेगी, जिसके कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। संतान की तरफ से कुछ परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम प्रस्ताव के लिए समय अच्छा है।आपका पराक्रम बढ़ने के कारण कार्यक्षेत्र में सब काम आसानी से कर लेंगे। बिजनेस के लिए समय अधिक अनुकूल नहीं है। पुराना रोग फिर उभर सकता है।

513
कर्क साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कर्क साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोग इस सप्ताह परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस राशि वालों को अपने साथी से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर ये अपनी बुरी आदतें छोड़ दें तो इनकी सेहत में काफी सुधार आ सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर कोई नई योजना आप बना सकते हैं। दूसरों की बातों में न आएं।

613
 सिंह साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह विवाह योग्य युवाओं के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। जो लोग मैरिड हैं उन्हें पार्टनर कोई सरप्राइज दे सकता है। सप्ताह की शुरूआत में अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना रोग इस सप्ताह परेशान कर सकता है इसलिए खान-पान पर ध्यान रखें।

713
कन्या साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कन्या साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपकी यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ठीक रहेगा। जीवनसाथी के नाम से चल रहे बिजनेस में अच्छी सफलता मिलेगी। किसी बड़े लक्ष्य को पाने के लिए इस सप्ताह कड़ी मेहनत करना पड़ेगी। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा लेकिन बहुत ही कम।

813
तुला साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

तुला साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आप जो भी बड़ा निर्णय लें, उसे अपने जीवनसाथी के साथ भी साझा करें।किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। मीठी वाणी के प्रयोग से कई लोगों से अच्छे सम्बन्ध बनाएंगे। इस सप्ताह पेट से संबंधी परेशानी हो सकती है, मिर्च-मसाला वाला भोजन न करें। लव लाइफ के लिए ये समय अनुकूल है। सोचे काम पूरे होंगे।

913
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को वर्क प्लेस पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ खर्च न करें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। धन संबंधी परेशानियां पूरे सप्ताह रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज न करें, नहीं तो बाद में बात बिगड़ सकती है। लाइफ पार्टनर की सलाह आपके बहुत काम आएगी।

1013
धनु साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

धनु साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लिए यह सप्ताह अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरी पेशा लोगों को सफलता मिलेगी। निवेश की दृष्टि से समय अनुकूल कहा जा सकता है। नौकरी में ट्रांसफर और प्रमोशन दोनों संभव है। आपकी भाषा से किसी को ठेस लग सकती है इसलिए सोच-समझकर बोलें। संतान से सुख मिलेगा।

1113
मकर साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मकर साप्ताहिक राशिफल

इस राशि के लोगों को इस सप्ताह कुछ नया सीखने को मिलेगा। सप्ताह के बीच में नौकरी से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। प्रेमियों के लिए समय ठीक नहीं है, छोटी सी बात पर बड़ा विवाद हो सकता है। परिवार में किसी को आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए समय अनुकूल है। सोचे हुए काम अटक सकते हैं।

1213
कुंभ साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह पुराने मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे आपको खुशी का अनुभव होगा। पिता का पूरा सहयोग आपको हर मामले में मिलेगा। नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति संभव है। बिजनेस में निश्चितता रहेगी। वैवाहिक संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ये सप्ताह उत्तम रहेगा लेकिन बाहर के खान-पान से बचें।

1313
मीन साप्ताहिक राशिफल
Image Credit : Getty

मीन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह किसी रिश्तेदार से कुछ अनबन हो सकती है। जीवन साथी से शुभ समाचार भी मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय विशेष रूप से अच्छा है। माता के स्वास्थ्य को लेकर इस सप्ताह कुछ चिंता हो सकती है। सप्ताह के अंतिम दिनों में परिवार के साथ कहीं घुमने जा सकते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
राशिफल

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Weekly Tarot Horoscope: करियर, प्यार और पैसा ! टैरो कार्ड से जानें आने वाले 7 दिनों में किस राशि को क्या मिलेगा?
Recommended image2
Aaj Ka Panchang 12 April 2026: आज से शुरू होगा रोग पंचक, जानें राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय
Recommended image3
12 अप्रैल 2026 का राशिफल: तुला-मकर सहित 4 राशि वालों को होगी धन हानि, पढ़ें Today's Horoscope
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved