vivah muhurat 2026 hindu panchang: 14 अप्रैल को जैसे ही सूर्य मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, खर मास समाप्त हो जाएगा और विवाह आदि शुभ कामों पर लगी रोक हट जाएगी। इसके बाद 4 महीनों तक विवाह के शुभ मुहूर्त हैं।
2026 विवाह मुहूर्त लिस्ट: ज्योतिषियों के अनुसार खर मास में विवाह आदि शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इस बार 14 अप्रैल, मंगलवार को खर मास समाप्त हो जाएगा। इसके बाद विवाह आदि शुभ कार्यों पर लगी रोक हट जाएगी। इस दौरान 20 अप्रैल को अक्षय तृतीया का पर्व भी मनाया जाएगा, जिसे अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं। इस दिन लोग बिना मुहूर्त के भी विवाह आदि शुभ कार्य कर सकेंगे। अप्रैल के बाद मई, जून और जुलाई में भी विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 16 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद विवाह मुहूर्त पर ब्रेक लग जाएग। जानें आने वाले 4 महीनों में विवाह के कितने शुभ मुहूर्त हैं…
ये भी पढ़ें-
Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, 2026 में इन 4 राशियों की लगेगी लॉटरी!
4 महीनों में 36 शुभ मुहूर्त
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार इस बार अप्रैल से जुलाई के बीच विवाह के लगभग 36 शुभ मुहूर्त हैं। 16 जुलाई को देवशयनी एकादशी से विवाह आदि शुभ कामों पर रोक लग जाएगी। मान्यता के अनुसार देवशयनी एकादशी से अगले 4 महीनों तक भगवान विष्णु पाताल में शयन करते हैं, इसलिए इस दौरान विवाह आदि शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। इसके बाद विवाह आदि शुभ कार्य के लिए देवउठनी एकादशी तक इंतजार करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें-
कोई जीनियस ही दे सकता है Ramayana के इन 10 सवालों के जवाब
20 अप्रैल को अक्षय तृतीया
अप्रैल में विवाह का सबसे बड़ा शुभ मुहूर्त अक्षय तृतीया का आ रहा है जो 20 अप्रैल, सोमवार को है। कुछ पंचांगों में अक्षय तृतीया की डेट 19 अप्रैल, रविवार भी बताई जा रही है। ये दोनों ही दिन विवाह के लिए श्रेष्ठ रहेंगे। विद्वानों के अनुसार साल में जो 4 अबूझ मुहूर्त आते हैं, उनमें से अक्षय तृतीया सबसे खास है। मान्यता है कि इस दिन हुए विवाह जीवनभर सुखी और समृद्ध रहते हैं।
अप्रैल से जुलाई 2026 तक के विवाह मुहूर्त
अप्रैल- 16, 18, 19, 20, 21, 22, 25, 26, 29
मई- 1, 3, 4, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 21, 22, 23
जून- 2, 3, 4, 5, 11, 12, 14, 23, 24, 30
जुलाई- 1, 5, 6, 7, 15
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
