मृगशिरा नक्षत्र में शुक्र का गोचर, इन 3 राशियों की बढ़ेगी सुख-समृद्धि!
शुक्र गोचर 2026: मृगशिरा नक्षत्र में शुक्र का गोचर कई राशियों की किस्मत चमका सकता है। आर्थिक स्थिति और तरक्की में सुधार के योग हैं। जानें किन राशियों को होगा फायदा।

गुरु शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे...
शुक्र को एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में जाने में 13 से 14 दिन लगते हैं। ज्योतिष में उनकी हर चाल का असर लोगों की जिंदगी पर पड़ता है। मई 2026 में, दैत्यों के गुरु शुक्र मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ को फायदा होगा तो कुछ को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।
मेष राशि
यह समय मेष राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी ऊर्जा, आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी। मेहनत का फल मिलेगा। इस दौरान आप भविष्य के लिए कुछ ऐसे बड़े फैसले ले सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होंगे। बिजनेस में तरक्की के योग हैं। नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है।
मीन राशि
शुक्र का यह गोचर मीन राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यह समय लव-बर्ड्स के लिए शुभ साबित हो सकता है। शादी के योग बन सकते हैं। आप जमीन, नया घर या गाड़ी खरीद सकते हैं। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आ सकते हैं। मेहनत का अच्छा नतीजा मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय शुभ हो सकता है। आमदनी बढ़ने के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। यात्रा की योजना बन सकती है। यह समय सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। मान-सम्मान में भी काफी बढ़ोतरी हो सकती है।