Today Panchang: 30 मार्च, सोमवार को कामदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। शिवजी को प्रसन्न करने का प्रदोष व्रत भी इसी दिन किया जाएगा। सोमवार को प्रदोष व्रत होने से ये सोम प्रदोष कहलाएगा। जानें इस दिन के शुभ मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त सहित पूरी डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र मास की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन कामदा एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। साथ ही सोम प्रदोष का व्रत और मदन द्वादशी का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन ध्वांक्ष, ध्वजा (केतु), शूल और गण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानिए 30 मार्च को राहुकाल और दिशा शूल की स्थिति…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope 30 March-5 April 2026: शनि-मंगल बनाएंगे ‘विस्फोटक योग’, जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह?

सोम प्रदोष 30 मार्च 2026 शुभ मुहूर्त

30 मार्च, सोमवार को प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो रात 08 बजकर 57 मिनिट तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 02 घण्टे 19 मिनट का समय मिलेगा।

ये भी पढ़ें-
Weekly Tarot Horoscope: इस सप्ताह किन 5 राशियों को मिलेगी खुशखबरी? पढ़ें 30 मार्च से 5 अप्रैल तक का टैरो राशिफल

30 मार्च 2026 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन चंद्रमा और केतु सिंह राशि में ग्रहण योग बनाएंगे। इस दिन गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, शनि और सूर्य मीन राशि में, राहु, मंगल और बुध कुंभ राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 March 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी यात्रा में आने वाली परेशानी कम हो सकती है।

राहुकाल 30 मार्च 2026 टाइमिंग

30 मार्च, सोमवार को राहुकाल सुबह 07 बजकर 56 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 28 मिनिट तक रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में राहुकाल को अशुभ समय माना गया है, इसलिए इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए, नहीं तो इसका बुरा परिणाम हो सकता है।

30 मार्च 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- चैत्र
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- वसंत
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:25 AM
सूर्यास्त - 6:37 PM
चन्द्रोदय - Mar 30 4:21 PM
चन्द्रास्त - Mar 31 5:07 AM

30 मार्च 2026 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:57 से 09:28 तक
सुबह 09:28 से 11:00 तक
दोपहर 12:07 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:03 से 03:34 तक

30 मार्च 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

सुबह 06:25 से 07:56 तक
सुबह 09:28 से 10:59 तक
दोपहर 12:06 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:02 से 03:34 तक
शाम 05:06 से 06:37 तक


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।