सार
Surya Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में एक बार राशि बदलता है। मई 2025 में सूर्य वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जो उसके शत्रु ग्रह शुक्र की राशि है। ऐसा होते ही 4 राशि वालों की लाइफ में उथल-पुथल मच जाएगी।
Surya Gochar 2025: ज्योतिषियों के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। इनमें से सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करता है। वर्तमान में सूर्य मेष राशि में है। 14 मई, बुधवार को सूर्य मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है जो सूर्य का शत्रु है। सूर्य का शत्रु ग्रह की राशि में प्रवेश 4 राशि वालों के लिए नई मुसीबतें खड़ी कर सकता है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये राशियां और कैसा होगा इन पर सूर्य के राशि परिवर्तन का असर…
वृषभ वालों की बढ़ेगी परेशानी
इस राशि के लोगों की परेशानी अचानक बढ़ सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में गिरावट होगी। दुश्मन आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। परिवार में किसी बात को लेकर बड़ा विवाद हो सकता है। नौकरी में टारगेट पूरे न होने से टेंशन बनी रहेगी। सेहत को लेकर सावधन रहना होगा नहीं तो मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं।
सिंह वालों की लाइफ में मचेगी उथल-पुथल
इस राशि के लोगों की लाइफ में उथल-पुथल हो सकती है। ना चाहते हुए भी अन्यत्र जाना पड़ेगा। पैसा भी काफी खर्च होगा। परिवार में भी किसी बात को लेकर निराशा का माहौल रहेगा। संतान की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ससुराल पक्ष के लोगोंं का सहयोग नहीं मिलने से क्रोध की स्थिति बन सकती है।
तुला वालों को होगा बड़ा नुकसान
इस राशि के लोगों का कोई बड़ा नुकसान बिजनेस या इन्वेस्टमेंट में हो सकता है। ये किसी गैरकानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सोचे हुए काम पूरे न होने से मन में टीस बनी रहेगी। अगर पैसा किसी को उधार दिया हुआ है तो वह डूब सकता है। ये समय इन्वेस्टमेंट के लिए नहीं है, इस बात का खास ध्यान रखें।
मीन वाले रहें सावधान
इस राशि के लोगों को सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इनके साथ कोई घटना-दुर्घटना हो सकती है, इसलिए ये वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी रिस्क वाला काम न करें। नया काम शुरू करने से बचें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। वर्क प्लेस पर स्थिति तनावपूर्ण हो सकती है। कोई बुरी खबर आपको टेंशन में ला सकती है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।