Shani Vakri Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र के नवग्रहों में शनि एक ऐसा ग्रह है जो हमारे जीवन पर सबसे ज्यादा असर डालता है। वर्तमान में शनि मीन राशि में है। 13 जुलाई को शनि इसी राशि में वक्री हो जाएगा यानी उल्टी चाल चलने लगेगा। शनि की ये स्थिति 28 नवंबर तक रहेगी यानी शनि पूरे 138 दिन तक उल्टी चाल लगेगा। शनि की उल्टी चाल 5 राशि वालों के लिए बहुत ही खराब रहने वाली है। इन राशि वालों के जीवन में कोई दुखद घटना घट सकती है। धन हानि के साथ और भी कईं परेशानियों का सामना इन्हें करना पड़ेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

मेष राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण है। इस राशि के लोगों को शनि के वक्री काल में सावधान रहने की जरूरत है। इनके साथ कोई घटना हो सकती है जिसमें इनके पैरों में चोट लग सकती है। पैसों से जुड़े मामले भी उलझ सकते हैं। सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

सिंह राशि

इस राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है। शनि के वक्री होने पर इसकी स्थिति और खराब हो सकती है। पैसा अधिक खर्च होने से इनका बजट खराब हो सकता है, किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। नौकरी में ना चाहते हुए भी कुछ काम करने पड़ सकते हैं। इनके मान-सम्मान में कमी आ सकती है।

धनु राशि

इस राशि पर भी शनि की ढैय्या है। इस राशि के लोगों का इन्वेस्ट किया हुआ पैसा डूब सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में उलझ सकते हैं। किसी से विवाद की स्थिति बनेगी, इसलिए ये अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा। स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता न मिलने से निराशा हाथ लगेगी।

कुंभ राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। इसलिए इन पर शनि के वक्री होने का बहुत कम दुष्प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन इन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखना होगा। छोटे-मोटे रोग इस दौरान हो सकते हैं। उधार दिया हुआ पैसा डूब सकता है। संतान से जुड़ी कोई बात परेशान करेगी।

मीन राशि

इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, जिसके चलते इन्हें पेट से जुड़े रोग हो सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति और ज्यादा डाउन रहेगी। बैंक बैलेंस में काफी तेजी से गिरावट आ सकती है। इनके लिए हुए फैसले गलत साबित होंगे, जिस वजह परिवार में क्लेश की स्थिति बन सकती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।