- Home
- Astrology
- Horoscope
- Weekly Horoscope October 2025: चंद्र-बुध का राशि परिवर्तन क्या असर डालेगा आपकी लाइफ पर? जानें राशिफल से
Weekly Horoscope October 2025: चंद्र-बुध का राशि परिवर्तन क्या असर डालेगा आपकी लाइफ पर? जानें राशिफल से
Weekly Horoscope October 2025: अक्टूबर 2025 के चौथे सप्ताह में चंद्रमा के अलावा सिर्फ बुध ग्रह ही राशि बदलेगा। बुध और चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों की लाइफ पर दिखाई देगा। जानें कैसा रहेगा आपके लिए ये सप्ताह।

साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
Weekly Rashifal October 2025: अक्टूबर 2025 का चौथा सप्ताह 20 से 26 अक्टूबर तक रहेगा। इस सप्ताह में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। ग्रह परिवर्तन की बात करें इस सप्ताह में चंद्रमा के अलावा सिर्फ बुध ग्रह ही राशि बदलेगा। इन दोनों ग्रहों के राशि बदलने से सभी लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। किसी के लिए ये राशि परिवर्तन शुभ रहेंगे तो किसी के लिए अशुभ। साप्ताहिक राशिफल से जानें आने वाले 7 दिन किस राशि के लिए कैसे रहेंगे…
ये भी पढ़ें-
दिवाली पर इन 11 स्थानों पर लगाएं दीपक, किस्मत चमकते देर नहीं लगेगी
मेष साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह इस राशि के लोगों को ससुराल पक्ष से कोई अच्छी खबर आ सकती है। अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों से मिलने-जुलने से खुशी होगी।
ये भी पढ़ें-
Diwali 2025 पर करें राशि अनुसार उपाय, मिलेगा देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद
वृष साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोग अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। ये लोग पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें नहीं तो इनके साथ धोखा हो सकता है। ये किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगा। संतान पर नजर रखें।
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोग इस सप्ताह किसी बड़े वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी आपके काम से नाराज रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच लग सकती है। संतान को लेकर कोई बड़ी टेंशन आपको परेशान कर सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी परेशानी आने की संभावना है।
कर्क साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों को बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है और और नौकरी में आ रही रुकावटें दूर होंगी। उलझे हुए मामले भी इस सप्ताह सुलझ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी दिन शुभ है। सेहत पहले से काफी अच्छी रहेगी। धन लाभ के योग भी बनेंगे।
सिंह साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोग संतान की उन्नति देखकर खुश होंगे। नए बिजनेस की प्लानिंग भी इस सप्ताह कर सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। परेशानियों से राहत मिलेगी।पैसों से जुड़े मामले निपट सकते हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।
कन्या साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोग बिना सोचे-समझे किसी कानूनी मसले में न बोलें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। ऑफिस में किसी से कहासुनी हो सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से इस सप्ताह दूर ही रहें तो बेहतर रहेगा। नौकरी में बदलाव परेशानी का कारण बन सकता है।
तुला साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस सप्ताह बिजनेस में कोई बड़ा सौदा न करें। सेहत को लेकर सावधान रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन ठीक नहीं है। खर्च अधिक हो सकता है। पिता के सहयोग से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल और शुभ फल देने वाला है।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। साझेदारी के कामों में फायदा होगा। इस समय किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में काम आएगा। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी।
धनु साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
प्रॉपर्टी का काम करने वाले लोगों को इस सप्ताह बड़ा फायदा हो सकता है।स्टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। लव लाइफ में सफलता मिलेगी। सोचे काम समय पर पूरे होंगे।
मकर साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के अविवाहित लोगों के लिए योग्य रिश्ता आ सकता है। घर-परिवार में बिगड़े हुए संबंधों में सुधार आएगा। पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अच्छे कामों के लिए समाज में आपको सम्मान मिलेगा। नौकरी-बिजनेस की स्थिति पहले से काफी बेहतर रहने वाली है।
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
इस राशि के लोग किसी बात की जिद न पकड़ें नहीं तो नुकसान होगा। बिजनेस में कोई भी नया एग्रीमेंट करने से बचें। शुगर के मरीज सेहत का ध्यान रखें।राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ा पद मिल सकता है। लव लाइफ के लिए भी ये समय ठीक नहीं है। प्रेम संबंध टूट सकते हैं।
मीन साप्ताहिक राशिफल 20 से 26 अक्टूबर 2025
सेहत से जुड़ी अगर कोई परेशानी है तो वह दूर हो सकती है। बिजनेस के लिए ये सप्ताह सामान्य है। निवेश करते समय सावधानी रखें। धन हानि के योग बन रहे हैं। नौकरी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। इस सप्ताह किसी को भी पैसा उधार न दें। लव लाइफ ठीक रहेगी।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।