सार

Planetary Change March 2023: मार्च की तीसरे सप्ताह में एक नहीं बल्कि 4 ग्रह राशि बदलेंगे। ये ग्रह हैं- मंगल, सूर्य, बुध और चंद्रमा। इन ग्रहों के राशि बदलने से ये सप्ताह काफी खास रहेगा। ग्रहों के राशि बदलने का असर देश-दुनिया पर भी होगा।

 

उज्जैन. ग्रहों का राशि परिवर्तन एक आम घटना है, लेकिन जब एक के बाद एक कई ग्रह राशि बदलते हैं तो सभी लोगों की लाइफ पर इसका असर देखने को मिलता है। मार्च के इस सप्ताह (13 से 19 मार्च) में ऐसा ही कुछ होने वाला है। (Planetary Change March 2023) इस सप्ताह में एक नहीं बल्कि 4 ग्रह राशि बदलेंगे। इसका असर लोगों के साथ-साथ देश और दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। आगे जानिए इस सप्ताह कब कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि और उसका क्या असर होगा देश-दुनिया पर…

सबसे पहले मंगल बदलेगा राशि
ग्रहों का सेनापति मंगल सप्ताह के पहले ही दिन यानी 13 मार्च, सोमवार को राशि बदलकर वृषभ से मिथुन में प्रवेश करेगा। ये बुध ग्रह के स्वामित्व की राशि है और मंगल-बुध आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं, इसलिए इस राशि परिवर्तन को शुभ नहीं कहा जा सकता। मंगल के मिथुन राशि में प्रवेश करने से तेल, पेट्रोल, डीजल, चमड़े, केमिकल और दवाइयों के दाम बढ़ सकते हैं। जनता में सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क सकता है। कर्ज के कारण आमजन और परेशान होंगे।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सप्ताह का दूसरा राशि परिवर्तन 15 मार्च को होगा। इस दिन सूर्य कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। ऐसा होते ही मल मास शुरू हो जाएगा। सूर्य के राशि बदलने से मौसम में उतार-चढ़ाने देखने को मिलेंगे। कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है और ओले भी गिर सकते हैं। सरकार कुछ बड़े फैसले लो सकते हैं और उन पर जल्दी ही काम भी शुरू हो जाएगा।

बुध भी बदलेगा राशि
सूर्य के राशि बदलते ही इसके अगले दिन यानी 16 मार्च को बुध ग्रह भी कुंभ से निकलकर मीन में आ जाएगा। सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य राजयोग बनेगा। इस राशि में गुरु ग्रह भी रहेगा। 3 ग्रह एक साथ रहने से त्रिग्रही योग भी इस समय बनेगा। बुध के राशि बदलने से फसलों की कीमतें बढ़ सकती हैं, जिससे किसानों को फायदा होगा। सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। मौसम में अचानक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।

चंद्रमा हर ढाई दिन में बदलेगा राशि
सप्ताह की शुरूआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा। इसके बाद ये ग्रह धनु राशि में होते हुए मकर राशि में प्रवेश करेगा। सप्ताह के अंत में चंद्रमा कुंभ राशि में जाकर शनि के साथ युति करेगा। इस तरह चंद्रमा एक सप्ताह में कई बार राशि बदलेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक बताया गया है।



ये भी पढ़ें-

Sheetala puja 2023: चैत्र मास में ही क्यों करते हैं शीतला माता की पूजा? जानें इस परंपरा में छिपे विज्ञान को


साप्ताहिक लव राशिफल 13 से 19 मार्च 2023: किसकी लाइफ में बढ़ेगा रोमांस-कौन जाएगा फर्स्ट डेट पर? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से

साप्ताहिक राशिफल 13 से 19 मार्च 2023: इस सप्ताह किसे होगा धन लाभ-किसे नुकसान? जानें ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारूवाला से


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।