सार
Budh Gochar 2025: चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह है बुध। ये ग्रह वर्तमान में कुंभ राशि में स्थित है, 27 फरवरी को ये मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर ग्रह एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। चंद्रमा के बाद सबसे ज्यादा तेजी से राशि बदलने वाला ग्रह बुध ही है। बुध 23 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में बुध कुंभ राशि में स्थित है। 27 फरवरी को ये कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। बुध के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर दिखाई देगा। जानें बुध के राशि बदलने से किन 4 राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा?
होली से पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, गजकेसरी राजयोग से तरक्की
मेष वालों को होगा धन लाभ
बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। उधार दिए हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। सोचे हुए काम पूरे होंगे। इन्वेस्टमेंट के लिए भी ये समय अनुकूल है। संतान से जुड़ी कोई बात आपको राहत प्रदान करेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी सफलता मिलेगी। कोई बड़ी समस्या स्वत: ही दूर हो जाएगी।
सिंह वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि के लोगों बुध के राशि बदलने से खुशी का अनुभव करेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। अगर घर में किसी की सेहत खराब है तो उसमें भी आराम मिलेगा। पैसों की तंगी दूर होगी। नौकरी में स्थिति इनके अनुकूल बनी रहेगी। बिजनेस में बड़ी डील हो सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।
तुला वालों को मिलेगी सक्सेस
इस राशि के लोगों को कोई बड़ी सफलता इस समय मिल सकती है। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिलेगा। समझदारी से लिए गए निर्णय सही साबित होंगे। पति-पत्नी कहीं घूमने जा सकते हैं। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। कोई नया दोस्त आपको मिल सकता है। धार्मिक स्थानों पर जाने का मन बनेगा।
कुंभ वाले शुरू करेंगे नया काम
इस राशि के लोग नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें भविष्य में इन्हें लाभ होगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी।
ये भी पढ़ें-
Shani Ast 2025: 28 फरवरी को शनि होंगे अस्त, किन 4 राशि वालों की फूटेगी किस्मत?
25 फरवरी के बाद इन 3 राशियों की चांदी, शनि की राशि में चंद्रमा का गोचर
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों व विद्वानों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।