- Home
- Astrology
- Horoscope
- Budh Gochar May 2024: अक्षय तृतीया पर किन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि?
Budh Gochar May 2024: अक्षय तृतीया पर किन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, कौन-सा ग्रह बदलेगा राशि?
Budh Gochar May 2024: ज्योतिष शास्त्र में जो नवग्रह बताए गए हैं, इनमें बुध भी एक है। इसे चंद्रमा का पुत्र और सौरमंडल का राजकुमार भी कहते हैं। चंद्रमा के बाद यही ग्रह सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करता है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
बुध ग्रह कब बदलेगा राशि?
Budh Rashifal May 2024: ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह का विशेष महत्व बताया गया है। ये ग्रह वाणी और बुद्धि से संबंधित है। ये ग्रह जिसकी कुंडली में शुभ स्थिति में होता है, वह बहुत ही तेज दिमाग और लोगों को अपनी बातों से इम्प्रेस करने वाला होता है। चंद्रमा के बाद बुध की गति ही नवग्रहों में सबसे तेज है। वर्तमान में ये ग्रह मीन राशि में है। 10 मई यानी अक्षय तृतीया पर ये ग्रह मेष राशि में आ जाएगा, जहां पहले से ही सूर्य स्थित है। सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा। इसका सबसे ज्यादा फायदा 4 राशि वालों को होगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
मेष राशि वालों को होगा धन लाभ
इस राशि में ही बुधादित्य राजयोग बनेगा, जिससे इन्हें धन लाभ की संभावना बनेगी। अटका हुआ धन भी इस दौरान मिल सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी दूर होगी। जो लोग वाणी के माध्मय से आजीविका चलाते हैं जैसे वकील या गायक, उन्हें इस समय बहुत ही शुभ फल मिलेंगे।
मिथुन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के स्वामी स्वयं बुधदेव हैं। इस राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। स्टूडेंट्स को मनचाहा परिणाम मिलेगा। उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए भी ये समय अनुकूल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलेगी। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में भी काफी सुधार होगा।
सिंह वालों को हो सकता है प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। अधिकारी इनके काम से खुश रहेंगे, जिससे इन्हें मनचाहा इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। संतान की कोई बड़ी उपलब्धि परिवार में खुशी बढ़ा सकती है। लव लाइफ ठीक रहेगी। सेहत में भी काफी सुधार होगा।
कन्या वालों की दूर होगी टेंशन
इस राशि के स्वामी भी बुधदेव ही हैं। इस राशि के लोगों की कोई पुरानी टेंशन दूर हो सकती है। अटका धन मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। पैतृक संपत्ति में से हिस्सा मिलने से आर्थिक तंगी दूर होगी। कुल मिलाकर बुध का राश परिवर्तन इनके लिए शुभ रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Akshaya Tritiya 2024 पर कब खरीदें सोना? नोट करें दिन भर के मुहूर्त
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।