- Home
- Astrology
- Horoscope
- June 2025 Horoscope: किस राशि वाले के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 30 दिन? जानें जून मासिक राशिफल से
June 2025 Horoscope: किस राशि वाले के लिए कैसे रहेंगे आने वाले 30 दिन? जानें जून मासिक राशिफल से
Masik Rashifal June 2025: साल 2025 का छठा महीना फरवरी किस राशि के लिए कैसा रहेगा, ये जानने की इच्छा सभी के मन में है। इस जिज्ञासा को शांत करने का सबसे अच्छा तरीका है राशिफल। जून 2025 के मासिक राशिफल से जानें अपना भविष्य।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून 2025?
Monthly Horoscope June 2025: साल 2025 का छठा महीना जून बहुत खास रहेगा। इस महीने में कईं बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेगा, जिसका प्रभाव सभी लोगों के जीवन पर देखने को मिलेगा। इन ग्रहों में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र प्रमुख हैं। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन किसी के लिए शुभ रहेगा तो किसी के लिए अशुभ। ज्योतिषाचार्य चिराग बेजान दारुवाला से जानें कैसा रहेगा आपके लिए जून 2025…
मेष राशिफल जून 2025 (Horoscope for Aries June 2025)
बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखें नहीं तो बजट बिगड़ सकता है। कोई गलती आपको बड़ी परेशानी में फंसा सकती है। संपत्ति में वृद्धि संभव है। दोस्तों से मदद मिलेगी। यात्राओं पर ज्यादा जोर रहेगा। सेहत पहले से ठीक रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशिफल जून 2025 (Taurus Horoscope June 2025)
इस महीने आप इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें नहीं तो आपका पैसा डूब सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं, इससे आपको फायदा ही होगा। परिवार के सहयोग से जमीन या वाहन आदि खरीद सकते हैं। महीने के अंत में मेहनत तो खूब होगी, लेकिन उतना परिणाम नहीं मिल पाएगा।
मिथुन राशिफल जून 2025 (Gemini Horoscope June 2025)
इस महीने परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। नई संपत्तियां इस महीने आप खरीद सकते हैं। आप अपनी बुद्धि से समस्याओं का समाधान खोजने में सफल रहेंगे। घर में कोई शुभ कार्य जैसे विवाह आदि हो सकता है। नौकरी से अच्छा खासा फायदा होगा। सेहत में पहले से काफी सुधार होगा।
कर्क राशिफल जून 2025 (Cancer Horoscope June 2025)
इस महीने बिजनेस के चक्कर में बार-बार यात्रा पर जाना पड़ेगा। लव लाइफ के लिए ये महीना काफी ठीक रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी। पुराने संपर्क से लाभ भी मिलेगा।
सिंह राशिफल जून 2025 (Leo Horoscope June 2025)
इस महीने आपको कोई बड़ी गुड न्यूज मिलेगी लेकिन पैसों का निवेश सोच-समझकर करें। लंबे समय से अटके हुए कामों में गति आएगी। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें असफलता मिल सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बनेगी। संतान से जुड़ी कोई बात गर्व का अहसास दिलाएगी।
कन्या राशिफल जून 2025 (Virgo Horoscope June 2025)
इस महीने आपकी इनकम बढ़ सकती है। मनचाही नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। लव लाइफ के लिए ये महीना थोड़ा परेशान करने वाला होगा, इसलिए बिना सोचे कोई निर्णय न लें। प्रेमी जोड़ों के ब्रेकअप भी हो सकता है। बिजनेस को लेकर कोई बड़ा फैसला इस महीने लेने से बचें।
तुला राशिफल जून 2025 (Libra Horoscope June 2025)
अविवाहित लोगों के लिए इस महीने कोई योग्य रिश्ता आ सकता है। बिजनेस और नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। कोई अच्छी घटना आपके जीवन में होगी जो आपकी तरक्की का रास्ता खोल सकती है। बस आपको दूसरों के मामलों में टांग अड़ाने से बचना होगा। सेहत का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशिफल जून 2025 (Scorpio Horoscope June 2025)
इस महीने आप दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे। पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। युवाओं के करियर में उछाल आ सकता है। व्यापार में इच्छानुसार लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा प्रमोशन हो सकता है। पुराने अटके हुए कामों में गति आएगी।
धनु राशिफल जून 2025 (Sagittarius June 2025 Horoscope)
शादीशुदा लोगों के जीवन में इस महीने खुशियाँ आ सकती हैं। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसमें सफलता मिलेगी। कोई अप्रत्याशित खुशी की खबर मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा और नौकरी की स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ में भी खुशियां बनी रहेंगी। संतान से सुख मिलेगा।
जून मकर राशिफल 2025 (June Capricorn Horoscope 2025)
इस महीने आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अधिकारी आपके काम में खुश हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।
जून कुंभ राशिफल 2025 (June Aquarius Horoscope 2025)
इस महीने आपकी सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारी से विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद संभव है। कुछ मामलों में ना चाहते हुए भी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
मीन राशिफल जून 2025 (pisces horoscope june 2025)
इस महीने कोई दुश्मन आपको परेशान कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। इस महीने आपकी लाइफ बहुत ज्यादा भागदौड़ वाली रहेगी। बीमारियों की वजह से अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। महीने के अंत में धन लाभ संभव है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।