- Home
- Astrology
- Horoscope
- Guru Rashi Parivartan 2025: बदलने वाली है इन 5 राशि वालों की किस्मत, करियर-पैसा और भाग्य में बंपर उछाल
Guru Rashi Parivartan 2025: बदलने वाली है इन 5 राशि वालों की किस्मत, करियर-पैसा और भाग्य में बंपर उछाल
Guru Gochar 2025: देवताओं के गुरु बृहस्पति 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा 12 साल बाद होगा क्योंकि गुरु ग्रह 12 साल में एक बार राशि बदलता है। ऐसा होने से 5 राशि वालों की किस्मत चमक सकती है।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
गुरु राशिफल 2025
Guru Rashifal 2025: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को शुभ ग्रह माना गया है। 14 मई, बुधवार को ये ग्रह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन में प्रवेश करेगा, ऐसा 12 साल बाद होगा, क्योंकि ये ग्रह साल में एक बार राशि बदलता है। इस तरह ये ग्रह 12 साल में एक बार अपना राशि चक्र पूरा करता है। गुरु के राशि बदलने का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इनमें से 5 राशियों पर इसका सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 राशियां और कैसा होगा इन पर गुरु के राशि परिवर्तन का असर…
मेष राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर?
इस राशि के लोगों को गुरु के राशि परिवर्तन से सबसे ज्यादा फायदा मिलता नजर आ रहा है। इनके करियर में उछाल आएगा। नौकरी में यदि कोई परेशानी है तो वह भी दूर हो सकती है। सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में भी कोई बड़ी डील हो सकती है। अनुभवी लोगों का साथ मिलेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर?
इस राशि के लोगों का मन धर्म-कर्म में लगेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। परिवार वालों का साथ मिलेगा, जिससे कोई नई प्रॉपर्टी ये लोग खरीद सकते हैं। अगर सेहत से जुड़ी कोई परेशानी चल रही है, तो उसमें भी आराम मिलेगा। नया वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
कन्या राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर?
इस राशि के लोगों को संतान से सुख मिलेगा। अनुभवी लोगों से मिलकर नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। बरसों से अटके पड़े कामों में गति आएगी। अविवाहितों के लिए योग्य रिश्ते आ सकते हैं और बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कोई बड़ी खुशखबरी भी इस राशि के लोगों को मिल सकती है। दोस्तों के साथ घूमने का मौका मिलेगा।
धनु राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर?
इस राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के लोगों को जमकर धन लाभ होगा। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। अगर कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो उसमें जीत मिलेगी। मन की शांति के लिए धर्म-कर्म के कामों में समय बिताने की कोशिश करेंगे। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा आज होगा।
मीन राशि पर कैसा होगा गुरु के राशि परिवर्तन का असर?
इस राशि के स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों के वैवाहिक जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर हो सकती है। लड़के-लड़कियों के शादी के लिए योग्य प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस समय लिए गए निर्णय भविष्य के लिए शुभ फल देने वाले रहेंगे। स्टूडेंट्स को मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा।