- Home
- Astrology
- Horoscope
- Guru Gochar 2025: दिवाली पर गुरु बदलेगा राशि, 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-पैसों की होगी बरसात!
Guru Gochar 2025: दिवाली पर गुरु बदलेगा राशि, 4 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन-पैसों की होगी बरसात!
Guru Gochar 2025: गुरु ग्रह दिवाली से एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर को मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसा होने से 4 राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे और इन्हें अच्छा-खासा धन लाभ भी हो सकता है।

गुरु ग्रह कब बदलेगा राशि? पढ़ें राशिफल
Guru Rashifal 2025: इस बार दिवाली 20 अक्तूबर, सोमवार को है। इसके एक दिन पहले यानी 19 अक्टूबर, रविवार को गुरु ग्रह राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेगा। गुरु का ये राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहेगा क्योंकि इस समय गुरु अतिचारी अवस्था में है यानी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। कर्क गुरु की उच्च राशि है यानी इस राशि में गुरु ग्रह की शक्तियां और अधिक हो जाती हैं। गुरु के कर्क राशि में आने से 4 राशि वालों को बहुत शुभ फल मिलेंगे। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 4 राशियां…
ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: दीपावली पर झाड़ू खरीदने और पूजा करने की परंपरा क्यों?
मेष राशि वालों की चमकेगी किस्मत
गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को किस्मत का साथ मिलेगा। अटके हुआ पैसा मिल सकता है और नया काम भी ये लोग शुरू कर सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से भी अच्छा-खासा धन लाभ होने के योग इस समय बनेंगे। धर्म के कामों में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी ये लोग जा सकते हैं। बैंक बैलेंस में तेजी से वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Diwali 2025: दिवाली से पहले ऐसे सपनों का दिखना माना जाता है शुभ
कर्क वाले को मिलेंगे शुभ फल
इस राशि के लोगों को गुरु के राशि परिवर्तन से बहुत ही शुभ फल मिलेंगे। इनके जीवन में जो परेशानियां चली आ रही हैं, वह दूर हो सकती है। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। नया वाहन या मकान आदि ये खरीद सकते हैं। संतान से सुख मिलेगा। कोई अच्छी खबर इनका दिल खुश कर सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।
तुला वालों को होगा धन लाभ
इस राशि के लोगों को कोई बड़ा धन लाभ होने के योग बन सकते हैं। ससुराल पक्ष से संपत्ति में से हिस्सा मिल सकता है जुएं-सट्टे से अचानक पैसा आ सकता है। लव लाइफ पहले से काफी शानदार रहेगी। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी ये समय ठीक है। परिवार में कोई नन्हा सदस्य भी आ सकता है।
वृश्चिक वाले रहेंगे खुशहाल
इस राशि वालों के जीवन में जो परेशानियां चली आ रही थीं, वो खत्म हो सकती है, जिससे ये चैन की सांस लेंगे। मंहगी चीजों की खरीदी करने में मजा आएगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को नया पद मिल सकता है। धन लाभ के योग भी बनेंगे। अगर कोई कर्ज है उसे चुकाने में भी ये लोग सफल रहेंगे।