- Home
- Astrology
- Horoscope
- Guru Gochar May 2024: 12 साल बाद गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश, ‘कुबेर योग’ से कौन-सी 4 राशि वाले बनेंगे मालामाल?
Guru Gochar May 2024: 12 साल बाद गुरु का वृषभ राशि में प्रवेश, ‘कुबेर योग’ से कौन-सी 4 राशि वाले बनेंगे मालामाल?
Guru Gochar May 2024: नवग्रहों में देवगुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। ज्योतिषियों के अनुसार गुरु ग्रह भी एक निश्चित समय पर राशि बदलता है। इसके राशि बदलने का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देता है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
मई 2024 में गुरु कब बदलेगा राशि?
Guru Rashifal May 2024: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का वर्णन है, इनमें गुरु ग्रह भी एक है। ये ग्रह 12 महीने में एक बार राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह मेष राशि में स्थित है। 1 मई को गुरु ग्रह मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, ऐसा संयोग 12 साल बाद बना है। गुरु के वृषभ राशि में आने से कुबेर नाम का शुभ योग बनेगा। इस शुभ योग के प्रभाव से 4 राशि के लोगों के जीवन में धन लाभ के योग बनेंगे, साथ ही और भी कईं तरह के फायदे होंगे। आगे जानिए गुरु ग्रह के राशि बदलने से किन राशि वालों को चमकेगी किस्मत…
वृषभ राशि वालों को होगा धन लाभ
गुरु के राशि बदलने से इस राशि के लोगों को धन लाभ की स्थिति बनेगी। अटके हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। पहले किए गए इन्वेस्टमेंट का फायदा भी इस राशि के लोगों को हो सकता है।
सिंह वालों का हो सकता है प्रमोशन
इस राशि के लोगों को नौकरी में बड़ा फायदा मिलता नजर आ रहा है, इनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। सेहत से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मनचाहा भोजन मिलेगा। पैसों से जुड़ी परेशानी ख्तम होगी। दोस्तों या परिवार वालों को साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा।
धनु वालों को मिलेगी सफलता
इस राशि के लोगों को नौकरी-बिजनेस में बड़ी सफलता मिल सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस राशि के स्वामी स्वयं देवगुरु बृहस्पति हैं, जिसके चलते इन्हें धन लाभ भी होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में चल रही परेशानियां भी इस समय दूर हो सकती हैं।
मीन वालों को मिलेगी गुड न्यूज
इस राशि के स्वामी भी स्वयं गुरु ग्रह है। इस राशि वालों को कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे इन्हें राहत मिलेगी। लव लाइफ में चल रही परेशानियां दूर होंगी। धर्म और आध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। धर्म के कामों में पैसा खर्च कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-
Hanuman Jayanti 2024 पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय
Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।