MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Budh Transit February 2023: 7 फरवरी को बुध के राशि परिवर्तन से बनेगा राजयोग, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Budh Transit February 2023: 7 फरवरी को बुध के राशि परिवर्तन से बनेगा राजयोग, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Budh Transit February 2023: साल 2023 का दूसरा महीना फरवरी शुरू हो चुका है। इस महीन में 4 ग्रह राशि बदलेंगे। सबसे पहला राशि परिवर्तन बुध ग्रह करेगा। ये ग्रह 7 फरवरी को धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा।

 

Manish Meharele | Updated : Feb 06 2023, 03:13 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
7 फरवरी को बुध बदलेगा राशि
Image Credit : Getty

7 फरवरी को बुध बदलेगा राशि

ज्योतिष शास्त्र में सभी 9 ग्रहों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया है। इनमें से बुध ग्रह भी एक है। इस ग्रह को सौरमंडल का राजकुमार करते हैं। (Budh Rashifal February 2023) इस ग्रह का अपना कोई प्रभाव नहीं होता, ये जिस ग्रह के साथ होता है, उसी के अनुरूप फल देता है। ये ग्रह 23 दिन में राशि बदलता है। वर्तमान में ये ग्रह धनु राशि में स्थित है, जो 7 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेगा। मकर राशि में पहले से ही सूर्य  स्थित है। सूर्य और बुध के साथ होने बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा।बुध के राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। आगे जानिए किन राशि वालों के लिए ये शुभ फल देने वाला रहेगा…
 

25
मेष राशि
Image Credit : Asianet News

मेष राशि

इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को नौकरी में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। इनके प्रमोशन के योग भी इस समय बन रहे हैं। इनकी पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। पैसों के मामले में भी फायदे के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जाने से खुशी मिलेगी। सेहत भी पहले से ठीक रहेगी। ये समय इनके पक्ष का रहेगा।

35
सिंह राशि 
Image Credit : Asianet News

सिंह राशि 

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। मकर राशि में सूर्य के साथ बुध की युति होने से बुधादित्य नाम का राजयोग बनेगा, जिसका शुभ फल इस राशि वालों को प्राप्त होगा। नौकरी में दिए गए टारगेट समय पर पूरे होंगे। बिजनेस में कोई बड़ी डील होने से मुनाफा भी ज्यादा होगा। लव लाइफ में भी खुशियां आएंगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार इस दौरान मिल सकता है।

45
तुला राशि
Image Credit : Asianet News

तुला राशि

इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। बुध के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बनेंगे। इस दौरान किया गया निवेश भविष्य में फायदा देगा। इस दौरान ये लोग कोई प्रॉपर्टी या वाहन आदि की खरीदी भी करेंगे जो इनके लिए शुभ रहेगी। कोई पुराने मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं तो उसमें भी सफलता मिलने के योग इस दौरान बन रहे हैं।

55
धनु राशि 
Image Credit : Asianet News

धनु राशि 

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोगों के बैंक बैलेंस में इजाफा होगा। कोई धन यदि लंबे समय से कहीं अटका है तो वह इस समय मिल सकता है। सेहत के मामले में भी इस राशि के लोग लकी रहेंगे, पुराने रोगों में आराम मिलेगा। लव लाइफ भी ठीक-ठाक रहेगी। बच्चों की सफलता आपकी खुशियां बढ़ाएंगी। बेरोजगार लोगों को रोजगार की प्राप्ति होगी।

ये भी पढ़ें-

Shri Ramcharit Manas: कितने कांड हैं श्रीरामचरित मानस में, इनमें से पांचवें का नाम सुंदरकांड ही क्यों रखा गया?

Mahashivratri 2023: क्यों मनाते हैं महाशिवरात्रि पर्व? बहुत कम लोग जानते हैं इस उत्सव से जुड़े ये 3 कारण
 
मुसीबतों को बुलावा देती हैं आपकी ये 5 आदतें, छोड़ दे तो बेहतर नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 


 
Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
मनीष जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक कर चुके हैं। 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे चुके हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। मौजूदा समय में मनीष एशियाने न्यूज हिंदी डिजिटल में कार्यरत हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories