• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • Budh Gochar 2025: बुध के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, होगा नुकसान-बिगड़ेगी सेहत

Budh Gochar 2025: बुध के राशि परिवर्तन से 4 राशि वालों की बढ़ेगी मुश्किलें, होगा नुकसान-बिगड़ेगी सेहत

Budh Gochar 2025: नवग्रहों में से एक बुध 6 जून को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। बुध का ये राशि परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इसलिए इन्हें सावधान होने की जरूरत है।

Manish Meharele | Published : May 30 2025, 11:48 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
बुध के राशि बदलने से किसकी बढ़ेगी परेशानी?
Image Credit : adobe stock

बुध के राशि बदलने से किसकी बढ़ेगी परेशानी?

Budh Rashifal June 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हमारे सौर मंडल में जो 9 ग्रह हैं, वे सभी एक निश्चित समय पर राशि बदलते हैं। बुध भी इन ग्रहों में से एक है। ये ग्रह हर 23 दिन में राशि बदलता है। इसके राशि परिवर्तन का असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देता है। बुध ग्रह 6 जून को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। बुध का राशि परिवर्तन 4 राशि वाले लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है। जानें कौन-सी हैं ये 4 राशियां…

25
वृषभ राशि
Image Credit : adobe stock

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों को बुध के राशि बदलने से कोई बड़ा नुकसान हो सकता है, इसलिए इन्हें सोच-समझकर इन्वेस्टमेंट करना चाहिए। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आने से टेंशन बढ़ सकती है। कोई गलत निर्णय परिवार वालों के सामने आपको विलेन बना सकता है। वाहन आदि सावधानी से चलाएं और रिस्क वाले काम करने से बचना होगा।

35
सिंह राशि
Image Credit : adobe stock

सिंह राशि

इस राशि के जो लोग बुद्धि और वाणी से धन कमाते हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि इस समय इनकी बुद्धि गलत कामों की ओर जा सकती है, जिसके कारण ये किसी कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। परिवार वालों का साथ भी नहीं मिल पाएगा। अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आने से बजट बिगड़ सकता है। सोचे हुए काम नहीं होंगे।

45
वृश्चिक राशि
Image Credit : adobe stock

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है। मेहनत के बावजूद भी उसका पूरा परिणाम नहीं मिलेगा। नौकरी में अधिकारी किसी बात पर नाराज हो सकते हैं वहीं बिजनेस की स्थिति भी कुछ ज्यादा ठीक नहीं रहेगी। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है। माता-पिता का सहयोग न मिलने से काफी परेशानी होगी।

55
कुंभ राशि
Image Credit : adobe stock

कुंभ राशि

इस राशि के लोग प्रेम प्रसंगों में फंसे हुए हैं, उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। बिजनेस और नौकरी के लिए भी समय ठीक नहीं है। राजनीति से जुड़े लोग किसी स्केंडल में फंस सकते हैं। कोई अपना ही व्यक्ति धोखा देने की कोशिश कर सकता है, इसलिए किसी भी कागज पर बिना पढ़े साइन न करें। संतान से दुख मिलेगा।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Manish Meharele
About the Author
Manish Meharele
यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं और पिछले 19 वर्षों से मीडिया में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे हैं और 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर.कॉम में धर्म डेस्क पर भी काम किया है। उन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। Read More...
राशिफल
 
Recommended Stories
Top Stories