- Home
- Astrology
- Horoscope
- आज का राशिफल, 12 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन-सी 5 राशि वालों की फूटेगी किस्मत?
आज का राशिफल, 12 मई 2025 (Aaj ka Rashifal): कौन-सी 5 राशि वालों की फूटेगी किस्मत?
Unlucky Rashi of 12 May 2025: 12 मई सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। कोई बुरी खबर आपको मिलेगी, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ सकती है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
12 मई 2025 की अनलकी राशि
Unlucky Rashi of 12 May 2025: 12 मई, सोमवार का दिन 5 राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। ये बेवजह किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत अचानक खराब हो सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। पैसों की तंगी भी बनी रहेगी। कोई बुरी खबर आपको मिलेगी, जिससे आपकी टेंशन और बढ़ सकती है। ये हैं आज की अनलकी राशियां- मेष, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ।
मेष राशिफल 12 मई 2025 (Taurus Aries Horoscope)
आज आप किसी अनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। सरकारी काम अटक सकते हैं। अगर आप इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो ये गलती आज बिल्कुल भी न करें।नौकरीपेशा लोगों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय ठीक नही है। सेहत का ध्यान रखें।
कर्क राशिफल 12 मई 2025 (Cancer horoscope Today)
बिजनेस में जुड़े सौदे अटक सकते हैं। राजनीति से जुड़ी कोई खबर आपको निराश कर सकती है। परिवार और दोस्तों पर शक करने से मामला और बिगड़ सकता है।परिवार में किसी वजह से तनाव की स्थिति बनी रहेगी। सेहत के मामलों को गंभीरता से लें, नहीं तो बाद में परेशान होना पड़ेगा।
तुला राशिफल 12 मई 2025 (Libra Horoscope Today)
इस राशि के लोगों की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में विवाद की संभावना है। वाहन दुर्घटना का योग बन है इसलिए गाड़ी धीरे चलाएं और कोई रिस्की काम भी न करें। अपने क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी-बिजनेस की स्थिति में डाउन फॉल की स्थिति बनेगी।
वृश्चिक राशिफल 12 मई 2025 (Scorpio Horoscope Today)
पड़ोसी से किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान की गतिविधि पर नजर रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बेकार के कामों में समय बीतेगा। सोच-समझकर पैसों का लेन-देन करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। किसी कारण समाज में अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ राशिफल 12 मई 2025 (Aquarius Horoscope Today)
पति-पत्नी का विवाद सार्वजनिक हो सकता है, जिसक कारण टेंशन बढ़ सकती है।आज लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। नौकरी में इंक्रीमेंट होते-होते रहे जाएंगे। संतान के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।